logo

खेल मंत्री किरण रिजिजू हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

7507news.jpg
द फॉलोअप टीम, नई दिल्ली: 

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। रिजिजू ने शनिवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। बता दें कि रिजिजू शुक्रवार को टिहरी में एक कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए उत्तराखंड में थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी इस उद्घाटन समारोह में उनके साथ थे।

मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी 
खेल मंत्री रिजिजू ने ट्विटर पर लिखा की कोविड-19 की दोबारा जांच कराने के बाद आज मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं डाक्टरों की सलाह ले रहा हूं। मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं कि जो हाल में मेरे संपर्क में आए हैं, वे खुद पर नजर रखें। खुद को क्वारंटाइन में रखें और जांच कराएं। शारीरिक रूप से मैं फिट महसूस कर रहा हूं।