logo

सनातन धर्म गुरुओं ने भारत की सांस्कृतिक धारा को मजबूत किया: दीपक प्रकाश

11161news.jpg

 

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत की गुरु परंपरा को नमन किया। उन्होंने कहा कि भारत का एक महान सांस्कृतिक, आध्यात्मिक विरासत है। प्राचीन शास्त्र हमारे धरोहर हैं। जिनकी सारगर्भित बातों को गुरुओं की परंपरा ने आगे बढ़ाते हुए अक्षुण्ण भी रखा,साथ ही आम जन तक उनके सारगर्भित रहस्यों को पहुँचाया।उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐसे महान विभूतियों को सम्मान देने का दिन है। प्रकाश ने आज  अद्वैत स्वरूप आश्रम,तुपुदाना में गुरुओं को सम्मानित कर आशीर्वाद लिया।

भाजपा ने सभी मंडलों में मनाया गुरु पूर्णिमा का उत्सव 

प्रदेश भाजपा ने सभी मंडलों में गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया। मंदिरों आश्रमो में संतों, महात्माओं और पाहन पुजारियों का सम्मान किया। प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी 513 मंडलों में कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिरों, आश्रमो, मठों, पूजा स्थलों में जाकर संतों, पुजारियों, सन्यासियों, पाहनो को सम्मानित करते हुए समाज और देश की उन्नति केलिये आशीर्वाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी,ज़िला एवम मंडल के पदाधिकारी, सांसद, विधायकगण और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इधर, ओलंपिक्स में रजत पदक विजेता मीराबाई चानू को दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने रजत पदक विजेता मीराबाई चानू को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक्स में पहले ही दिन भारोत्तोलन 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली भारत की बेटी मीराबाई चानू को जीत की ढेर सारी शुभकामनाएं एवम बधाई। उन्होंने कहा कि इस गौरवपूर्ण व ऐतिहासिक जीत पर समस्त देशवासियों को गर्व है।