द फॉलोअप टीम, दिल्ली/सिमडेगा
केंद्रीय मंत्री सह सांसद अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना काल में मरीजों का इलाज करा पाने में फेल हो चुकी है। उनका प्रयास है कि सभी जिलों में आक्सीजन प्लांट स्थापित हो । इस दिशा में काम चल रहा है। जिला और प्रखण्डों में अपने मद से एम्बुलेंस भी देने की बात कही। कोलेबिरा विधानसभा के सभी पंचायतों तक-3000 मेडिसिन किट जल्द उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को तीसरे वेग की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया । उन्होंने हर सम्भव सहयोग करने की बात कहीं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। वो भारतीय जनता पार्टी के कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखण्डों के अध्यक्ष, प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि, जिला विभागीय सांसद प्रतिनिधि , भाजपा के जिला अध्यक्ष, जिला सांसद प्रतिनिधि और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक में बोल रहे थे।
वनोत्पाद की खरीदारी के लिए राज्य सरकार को उपलब्ध कराए गए 400 करोड़
अर्जुन मुंडा बोले कि वनोत्पादक की खरीदी के लिये उन्होंने राज्य सरकार को 400 करोड़ उपलब्ध कराए हैं। उसकी भी जानकारी दी और उसकी खरीदारी जल्द करवाने के लिये पहल करने की बात कही ।
शुरुआत में विपक्ष ने वैक्सीन पर अफवाह उड़ाया, उसी की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन को लेकर कन्फ्यूजन
वही विरोधियों पर बरसते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि यही लोग मोदी जी के वैक्सीन का मजाक उड़ा रहे थे। उसी की वजह से आज ग्रामीण क्षेत्रों में वैक्सीन को लेकर उहापोह का माहौल है। विपक्ष को आज जवाब देनी चाहिए की वैक्सीन पर सवाल उठाकर उन्होंने भारत सरकार और भारत के वैज्ञानिकों पर सवाल खड़ा किया है।
इन्होंने भी रखी वर्चुअल बैठक में अपनी बात
बैठक में कोलेबिरा मण्डल अध्यक्ष अशोक इंदवार ने स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाई की कमी, विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी और व्यवस्था की कमी की ओर ध्यान आकृष्ट किया । विभागीय सांसद प्रतिनिधि रणधीर कुमार ने कोरोना संक्रमण काल मे वनोउत्पादक की खरीदी नहीं होने से ग्रामीणों की समस्या और अस्पतालों में आईसीयू वार्ड में आक्सीजन सिलेंडर की कमी के कारण उसके इस्तेमाल पर सवाल उठाया और कमी को दूर करने की मांग की। साथ ही साथ अस्पतालों में वैक्सीन की कमी होने की बात रखी । सभी गरीबी रेखा से नीचे के आम जनता को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ नहीं मिल पाने की बात रखी । वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश अग्रवाल के द्वारा पंचायत स्तर पर भी स्वास्थ्य उपकेंद्रों में भी आईसीयू वार्ड की व्यवस्था की मांग की । जलडेगा मण्डल अध्यक्ष मोतीलाल ओहदार ने ग्रामीण क्षेत्रों में गलत अफवाहों के कारण कोरोना जांच और वैक्सीन नहीं लगाये जाने की समस्या से मंत्री जी को अवगत कराया और इसके प्रचार प्रसार की बात कही । बांसजोर मण्डल अध्यक्ष तपेश्वर साहु ने झारखण्ड और उड़ीसा वॉर्डर में आइसोलेशन सेंटर और विरोधियों के द्वारा गलत प्रचार प्रसार के कारण कम वैक्सीन लेने का मामला उठाया । बोलबा के मण्डल अध्यक्ष सुरजन बड़ाईक के द्वारा पार्टी फंड के द्वारा सरकार से वंचित लोगो के बीच मे राशन और दवाई पहुंचाने की बात कही । इसके अलावे भी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा बहुत सी मांग रखी गई । जिला अध्यक्ष लक्षमण बड़ाईक के द्वारा बतलाया गया कि सभी प्रखण्डों में सांसद महोदय के सहयोग से प्राप्त फेस मास्क का वितरण किया जा रहा है और सबों के साथ सम्पर्क बनाया हुआ है । इस कार्यक्रम में सिमडेगा जिला प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। वर्चुवल मीटिंग का संचालन जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने किया । और जिले के सभी वस्तुस्थिति से सांसद महोदय को अवगत कराया । कार्यक्रम की समाप्ति पर जिले के सभी वैसे लोग जो कोरोना संक्रमण के कारण अब इस दुनिया मे नहीं हैं उनकी आत्मा की शांति के लिये 1 मिनट का मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया गया ।