logo

ओमीक्रोन ने उड़ाई हेल्थ एक्सपर्ट्स की नींद, भारत में राज्य सरकारों ने क्या-क्या फैसला लिया! 

ओमीक्रोन ने उड़ाई हेल्थ एक्सपर्ट्स की नींद, भारत में राज्य सरकारों ने क्या-क्या फैसला लिया! 

द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारत में कोरोना वायरस का नया ओमीक्रोन वैरिएंट पाए जाने की खबर ने चिंता बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने राज्यों को सतर्क रहने को कहा है। राज्य सरकारों ने भी अपने-अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में स्कूलों को 100 की बजाय 50 फीसदी क्षमता के साथ  ही संचालित किया जायेगा। 

जारी रहेगी ऑनलाइन क्लासेज
मध्य प्रदेश  सरकार ने कहा कि है कि ऑफलाइन क्लासेज का संचालन जारी रहेगा लेकिन क्षमता केवल 50 फीसदी होगी। इस दरम्यान ऑफलाइन क्लास भी संचालित होती रहेगी। यहां एक अभिभावक ने कहा कि कोरोना  महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ऑनलाइन क्लासेज जारी रखनी चाहिए। ये राज्य सरकार का अच्छा फैसला है। 

सीएम केजरीवाल की चिट्ठी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि बड़ी मुश्किल से राजधानी दिल्ली सहित पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से उबरा है। ओमीक्रोन स्ट्रेन के खतरे को देखते हुए हमें प्रभावित देशों के लिए उड़ान सेवा बंद कर देनी चाहिए। दिल्ली में एक टास्क फोर्स बनाने का भी जिक्र किया गया है। इस बीच अस्पतालों को भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है, ताकि मुश्किल ना हो। 

यूपी में भी जारी किया हाई-अलर्ट
यूपी में भी हाई-अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी 75 जिलों को अलर्ट पर रहने को कहा गया है। विदेश से आने वाले यात्रियों की मॉनिटरिंग करने का आदेश दिया गया है। अस्पतालों को भी किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है, ताकि वक्त रहते सारी तैयारियां की जा सके। गौरतलब है कि बीते दिनों पीएम मोदी ने मुख्य अधिकारियों के साथ कोविड की मौजूदा स्थित और वैक्सीनेशन पर चर्चा की थी।