द फॉलोअप टीम, मुंबई:
एक हिन्दी फिल्म अभिनेता से नेता बने शोर्टगन एक बार फिर चर्चा में हैं। ये चर्चा उनके ट्वीट को लेकर की जा रही है। कोई इसी मोदी की तारिफ से जोड़कर देख रहा है, तो कोई इसे बीजेपी में वापसी का रास्ता बता रहे हैं। बीजेपी से कांग्रेस में आये पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया है कि दुनिया में चार तरह के दुखी लोगों हैं। इस क्रम में उन्होंने एक नया वैरियंट बताया है। उन्होंने लिखा कि दुनिया में चार तरह के दुखी होते हैं। उनमें से कोई खुद से ही दुखी रहता है तो कोई दूसरों से। उन्होंने आगे लिखा कि नया वैरिएंट मोदी से दुखी रहता है।

क्या किया है आखिर ट्वीट
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट में लिखा है, कि दुनिया में चार तरह के दुःखी लोग होते हैं। एक अपने दु:खों से दु:खी, दूसरे दूसरों के दु:ख से दु:खी, तीसरे दूसरों के सुख से दु:खी रहने वाले। जबकि New Variant में वे लोग शामिल हैं,जो बिना बात ख्वाहमख्वाह मोदी से दु:खी रहते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट को पीएम मोदी की तारीफ से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में सवाल यह भी उठाए जा रहे हैं कि क्या बिहारी बाबू फिर से बीजेपी में आ सकते हैं क्या? बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी छोड़ दी थी और कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। वाजपेयी सरकार में वो केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।