logo

स्टीव को एलियंस ने किया किडनैप- नौकरी छूटी, पत्नी से तलाक़...जानिये कहानी

स्टीव को एलियंस ने किया किडनैप- नौकरी छूटी, पत्नी से तलाक़...जानिये कहानी

द फॉलोअप टीम, डेस्कः  
अमेरिका के एक शख्स ने बेहद ही अजीबों-गरीब दावा किया है। उसका कहना है कि एलियंस ने उसे किडनैप कर लिया था। स्‍टीव कोलबर्न का कहना है कि एलियन्‍स ने उसके हाथ में यंत्र डालकर उसकी जिंदगी को बर्बाद कर दिया। उस यंत्र की वजह से उसकी शादी टूट गई। स्‍टीव ने बताया कि वह एलियन्‍स के यान यूएफओ में 100 से भी ज्यादा बार बैठ चुके हैं।  इसकी शुरुआत एक एलियन यान से हुई थी जो पेड़ के ऊपर मंडरा रहा था। 


क्या रहा अनुभव 
स्‍टीव ने दावा किया कि जब वह यूएफओ के पास गए तो स्‍पेसशिप से निकल रही हरी लाइट ने उन्‍हें अपनी ओर खींच लिया। एलियन उन्‍हें अपने यान में एक मेडिकल स्‍टेशन ले गए और वहां उन्‍हें एक टेबल पर लिटा दिया गया। एक टीवी शो से बात करते हुए स्टीव ने कहा कि एलियन्‍स ने एक लंबे उपकरण का इस्‍तेमाल किया जो स्‍टील से बना था। इससे अल्‍ट्रावाइलेट किरणें निकल रही थीं।


 

बीवी से तलाक हो गया 
स्‍टीव ने बताया कि उपकरण की मदद से उनके हाथ में एक यंत्र डाल दिया गया। जब एलियन उन्‍हें वापस छोड़ा तब उनकी जिंदगी बदल चुकी थी। कुछ भी सामान्‍य नहीं रहा। उन्‍हें सबकुछ अप्रासंगिक लगने लगे। इस यंत्र की वजह से उनका अपनी बीवी से तलाक हो गया। उनकी पत्‍नी उनसे नाखुश रहने लगी। अपहरण की वजह से उन्‍हें अपनी नौकरी गंवानी पड़ी है। कंपनी ने कहा कि आप अपने हाथ में यंत्र इस्‍तेमाल कर रहे हैं। स्‍टीव ने यह भी कहा कि वह महसूस कर रहे है कि मैं यहां के समाज और एलियन सभ्‍यता का एक सदस्‍य हूं। हालांकि कई बार यह पता नहीं चल पाता है कि क्‍या मेरी भावनाएं हैं और क्‍या एलियन की।