logo

आम, अमेया और तुलसी की जुगलबंदी वाली लखटकिया कहानी जानिये

आम, अमेया और तुलसी की जुगलबंदी वाली लखटकिया कहानी जानिये
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
यह खबर लखटकिया इसलिए है कि इसमें मासूम जुनून की बुजुर्ग जद्दोजेहद है। लौह नगरी की ताकत की इस कहानी के केंद्र में एक 10-11साल की बच्‍ची है। उसका नाम है तुलसी। 5वीं क्लास की छात्रा है।  वो पढ़ना चाहती है, पर आर्थिक स्‍थिति बाधा बन रही थी। उसने अपने परिश्रम और साहस से उसे ढाने निकल पड़ी। वो फुटपाथ पर आम बेचने लगी। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मंचों पर पोस्‍ट कर दिया। देखते-देखते वीडियो वायरल हो गया। मुंबई में रहनेवाले अमेया हेते ने वीडियो देखा और फरिश्‍ता बनकर वो तुलसी के सामने आ गए। दर्जन भर आम के बदले तुलसी को एक लाख बीस हजार रुपए दिए। इंसानियत से लबरेज यह खबर जमशेपुर से निकल दुनिया में तुलसी के आम की तरह अब आम नहीं रही, खास बन चुकी है।



ऑनलाइन पढ़ाई के लिए खरीदना चाहती थी स्‍मार्ट फोन 
तुलसी जमशेदपुर में स्ट्रैट माइल्स रोड के बंगला नंबर 47 के आउट हाउस में रहती है। परिवार की आर्थिक स्थिति ख़राब है। परिवार के लोग उसे पढ़ा तो रहे थे, लेकिन कोरोना काल में स्कूल ​बंद है।  ऑनलाइन क्लास शुरू हुईं है लेकिन तुलसी की पढ़ाई ठप थी। क्योंकि उसके पास स्मार्ट फोन नहीं था। इसलिए तुलसी ने नए फोन के लिए पैसा जुटाने के लिए आम बेचना शुरू किया। वैल्युएबल एडुटेंमेंट कंपनी के वाइस चेयरमैन अमेया हेते के सहयोग तुलसी के सपनों को नई उड़ान दी है। 



स्मार्ट फोन मिलते ही छलछला आईं तुलसी की आंखें
तुलसी के इस दृढ निश्चय का फल उसे मिला गया।  इस मदद से तुलसी काफी खुश है। तुलसी ने इस रकम में से 13 हजार रुपयए का स्मार्ट फोन खरीदा है। बाकी की रकम को उसने आगे की पढ़ाई के लिए रख दिया है।  इस मदद के बाद अब तुलसी आम नहीं बेच रही, बल्कि घर में रहकर पढ़ाई कर रही है। उसकी ऑनलाइन क्लास भी शुरू हो गयी है। उसके माता पिता ने व्यवपारी को धन्यवाद कहा है। तुलसी की आखें खुशी से छलछला आती हैंं।