logo

सोनू सूद 5500 रुपए लेकर आए थे मुंबई, आज 130 करोड़ की संपत्ति के मालिक 

सोनू सूद 5500 रुपए लेकर आए थे मुंबई, आज 130 करोड़ की संपत्ति के मालिक 

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

इनकम टैक्स विभाग की टीम बुधवार को अचानक एक्टर सोनू सूद के मुंबई आफिस पहुंच गई। जांच के बाद इसकी वजह जो भी सामने आए, लेकिन अब देश भर के लोगों को उनकी नेटवर्थ के बारे में जानने को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। क्या आप जानते हैं कि सोनू सिर्फ 5500 रुपए लेकर मुंबई आए थे। आज 48 साल का यह शख्‍स 130 करोंड की सम्पत्ति का मालिक बन गय़ा है। इसमें उनका परिश्रम है। उन लोगों की दुआएं भी जरूर शामिल हैं, जिन जरूरतमंदों की वो सेवा करते रहते हैं। कोरोना काल के लॉक डाउन में वो नायक बनकर सामने आए थे।

 

सोनू सुद के घर और कार की कलेक्शन 

सोनू अपने परिवार के साथ अंधेरी के लोखंडवाला में 2600 स्क्वायर फुट के 4  अपार्टमेंट मे रहते हैं। इसके अलावा उनके पास मुंबई में दो और फ्लैट हैं। उनके गृहनगर मोगा में भी उनका एक बंगला है। उनका जुहू में एक होटल है। इसे उन्होंने लॅाकडाउन के दौरान आइसोलेशन सेंटर बनाने के लिए दिया है। इसके अलावा सोनू के कार कलेक्शन में 66 लाख की मर्सिडीज बेंज एमएल क्लास 350 सीडीआई, 80 लाख की आडी क्यू 7 और 2 करोड़ की कीमत वाली पोर्श पनामा भी शामिल है।

 

 

एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करते हैं सोनू सूद

एक रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2021 में सोनू सूद की कुल संपत्ति 130 करोंड रुपए है। सोनू अभी पत्नी और बच्चों के साथ मुंबई में रहते हैं। उन्हें हिंदी, तेलगु, तमिल और पंजाबी फिल्मों में काम के लिएजाना जाता है। ब्रांड एंडोसर्मेंट उनकी इनकम का मेन सोर्स है। वे हर फिल्म के लिए लगभग 2 करोड़ फीस चार्ज करते हैं । उनका अपना एक प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम शक्ति सागर प्रोडक्शन है । यह उनके पिता के नाम पर है । सोनु अब तक करीब 70 फिल्मों मे काम कर चुके है । ब्रांड एंडोर्समेंट और फिल्मों से वे हर महिने करीब एक करोड़ रुपए कमाते हैं यानी साल में कुल12 करोड़।