logo

हॉस्टल में लड़कियों से जबरन करवाया 'न्यूड डांस'! आरोपी पुलिसवाले हैं

5983news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई: 
महाराष्ट्र के जलगांव से मानवता और इंसानियत को हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। कहते हैं जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो फिर क्या किया जा सकता है। ताजा घटना में यही बात सच साबित हुआ है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के जलगांव स्थित एक महिला सरकारी हॉस्टल में लड़कियों का जबरन कपड़े उतरवाकर उनसे डांस करवाने का मामला सामने आया है। 
कहा जा रहा है कि आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया। आरोप कुछ पुलिसवालों पर लगा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कुछ बाहरी गुंडों और पुलिसवालों की मौजूदगी में ये सब हुआ। 

महिला सरकारी हॉस्टल का है वाकया
बताया जा रहा है कि जलगांव में महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा एक सरकारी हॉस्टल चलाया जाता है। यहां कमजोर, वंचित, विधवा और दिव्यांग लड़कियों और महिलाओं को रखा जाता है। आरोप है कि 1 मार्च को यहां कुछ स्थानीय गुंडे और पुलिसवाले घुस आये। उन्होंने लड़कियों को धमकाया। जबरन उनके कपड़े उतरवाये और सबके सामने डांस करने को मजबूर किया। आ
रोप है कि इस दौरान पुलिसवालों ने उनके न्यूड डांस का वीडियो भी बना लिया। तमाम सरकारी दावों, पुलिसिया प्रयासों और कानून के बावजूद लड़कियों के साथ इस घिनौनी हरकत से ऐसा लगता है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई खौफ नहीं है वो भी तब जब आरोपी पुलिसवाले हों। 

जलगांव कांड पर गरमा गयी सियासत
जानकारी के मुताबिक ये पूरा वाकया बीते 1 मार्च का है। बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी विधायक श्वेता महाले ने ये मुद्दा सदन में उठाया और गृहमंत्री अनिल देशमुख से इस पर जवाब मांगा था। गृहमंत्री ने मामले में एक जांच कमिटी गठित की है और दो दिन में अपनी रिपोर्ट देने को कहा है। इधर ये मामला सामने आने के बाद सदन से सड़क तक हंगामा मच गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की नेता रूपाली पाटिल ने कहा कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जल्द ही सख्त एक्शन नहीं लिया गया तो उन्हें मनसे स्टाइल में सबक सिखाया जायेगा। 

देवेंद्र फडणवीस ने मांगा राष्ट्रपति शासन
जलगांव कांड को लेकर महाराष्ट्र की सियासत भी गर्मा गयी है। जहां मामले में महाराष्ट्र सरकार बैकफुट पर है तो वहीं बीजेपी का तेवर आक्रामक है। बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस सरकार में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं है। सरकार को नैतिक आधार पर इस्तीफा सौंप देना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि मैं महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग करता हूं।