logo

छात्र संसद 2021: अलग-अलग जिलों के 24 विद्यार्थी ले रहे हैं भाग, सीएम हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

14332news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड विधानसभा में शनिवार को प्रथम झारखंड छात्र संसद 2021 की शुरुआत हो गयी। छात्र संसद 2 दिनों तक चलेगा। राज्य भर से चयनित 24 छात्र इसमें भाग ले रहे हैं। छात्रों को छात्र संसद के जरिये संसदीय परंपरा की जानकारी दी जाएगी। यहां नाटकीय अंदाज में सारे कार्य चलेंगे। छात्र संसद में वो सारी कार्यवाही होगी जो विधानसभा सत्र के दौरान होती है।

मुख्यमंत्री ने की हौसलाअफजाई
छात्र संसद का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। मौके पर विधानसभाध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने छात्रों का हौसला बढाया। मुख्यमंत्री ने भी छात्रों की हौसलाअफजाई की। उन्होने छात्र संसद को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी जताई। 

कई लोग रहे मौजूद
विधानसभा सभागार में कई विधायक और मंत्री भी उपस्थित हैं। उपस्थित मंत्रियों में कृषि मंत्री बादल पत्र लेख, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री हफीजुल हसन मौजूद हैं। वहीं विधायकों में सरयू राय, इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला, मथुरा महतो, और समरीलाल शामिल हैं।