द फॉलोअप टीम, रांची:
सीबीएसई के हाउस पोर्टल के जरिए छात्र अब अपनी मार्कशीट, पासिंग व माइग्रेशन सर्टिफिकेट आदि की डुप्लीकेट प्रतियां आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। छात्रों को www.cbse.nic.in वेबसाइट पर लॉगिन कर आवेदन करना होगा। प्रक्रिया और विकल्पों के लिए https://cbscit.in/cbse/web/dads/home/aspx पर आवेदन कर सकते हैं। क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा शैक्षणिक कार्यों को प्रिंट कर उसे स्पीड पोस्ट के माध्यम से संबंधित छात्रों को भेज दिया जायेगा।
दोनों माध्यम से ले सकेंगे कॉपी
इसके साथ ही एक ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से छात्र अपने आवेदन की स्थिति का पता लगाने में भी सक्षम हो पाएंगे। यह पोर्टल छात्रों को डिजिटल कॉपी या दोनों प्राप्त करने का विकल्प भी देगा। सीबीएसई ने तकनीकी सूचना प्रौद्योगिकी और छात्रों परीक्षार्थियों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ऑनलाइन डुप्लीकेट शैक्षणिक दस्तावेज प्रणाली लॉन्च किया है।
पोर्टल से दूर होगी समस्या: अंतरिक्ष जौहरी
मामले में सीबीएसई के आईटी विभाग के संयुक्त सचिव और इस परियोजना के प्रमुख अंतरिक्ष जौहरी ने बताया कि कोविड-19 के प्रभाव के कारण यात्रा की परेशानियों और सतर्कता के दौर में यह बहुत प्रभावी कदम है। डैड्स हाल ही में विकसित इन हाउस पोर्टल के माध्यम से सुरक्षित व त्वरित ढंग से समस्या दूर होगी।