logo

सुदेश महतो को जान से मारने की धमकी देने वाला मुंबई से पकड़ा गया

3874news.jpg
द  फ़ॉलोअप टीम, रांची: 
झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ काा रहने वाला है। जिसका नाम नीलेश कमलेश पांडे है।मुंबई स्थित शिवाजी नगर के बैंगनवाड़ी इलाके से मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा, '‘पांडे ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो को पिछले साल 14 अगस्त को फोन किया था और उनसे 15 लाख रुपए मांगे थे। आरोपी ने महतो को धमकी भी दी थी कि यदि उन्होंने उसे पैसे नहीं दिए, तो वह उनके घर में घुसकर उन्हें गोली मार देगा।’

आरोपी पर लगी धरा 387 और 385  
अधिकारी ने बताया कि झारखंड के सिल्ली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले महतो ने पुलिस में इसकी शिकायत की थी , सुदेश महतो के निजी सहायक महेंद्र कुमार शर्मा ने अज्ञात हमवालर के खिलाफ उनकी ओर से शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में रांची के गोंडा पुलिस थाने में जबरन वसूली करने के लिए व्यक्ति में चोट पहुंचने का भय पैदा करना और जबरन वसूली करने के लिए व्यक्ति में हत्या होने या गंभीर चोट पहुंचने का भय पैदा करना का आरोप में  भारतीय दंड की धारा 385 और 387 के तहत मामला दर्ज किया गया था।