logo

विरासत में मिला सांस्कृति धरोहर है वांदना पर्व, इसका अस्तित्व बचाए रखना जरूरी: सुदेश महतो

विरासत में मिला सांस्कृति धरोहर है वांदना पर्व, इसका अस्तित्व बचाए रखना जरूरी: सुदेश महतो

द फॉलोअप टीम, मयूरभंज: 

विरासत में मिले समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के रूप में हम बांदना पर्व को मनाते हैं। बांदना परब हमारी समृद्ध संस्कृति का द्योतक है। वर्तमान चुनौतियों ने हमारे अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। लोग जिस विकास और सुविधा की बात करते हैं, उसका मतलब सिर्फ पुल, पुलिया, सड़क, कल-कारखाना नहीं है, बल्कि इससे ज्यादा है।

समाज और संस्कृति का विकास भी जरूरी
सुदेश महतो ने कहा कि समाज और संस्कृति का विकास किसी भी समाज को समृद्ध बनाता लेकिन हमारे लिए अस्तित्व और पहचान को बचाए रखना बड़ी चुनौती है। लेकिन विकट परिस्थितियों में भी हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना होगा। हम एकजुटता और सामूहिक प्रयास से ही इस चुनौती का सामना कर सकते हैं। भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बचाना ही आज की सबसे बड़ी चुनौती है। बदलते हुए परिवेश में युवा पीढ़ी की बड़ी जिम्मेदारी है, हमारी संस्कृति के संरक्षण एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का। ये बेहद जरूरी है। 

वांदना पर्व में सुदेश महतो ने लिया हिस्सा
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ओडिशा के मयूरभंज स्थित धनघेरी में बांदना परब के उपलक्ष्य में कुड़मी सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। ज्ञात हो कि बांदना कुड़मी समुदाय के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में एक है और कुड़मी सेना लंबे समय से इस त्योहार को मनाते आ रही है।

कुड़मी समाज द्वारा किया जाता है वांदना पर्व
उन्होंने कुड़मी सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से कुड़मी सेना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न समुदाय और खास करके कुड़मी समुदाय के लाखों लोगों की जुटान होती आ रही है। हमारी समृद्ध लोक संस्कृति को जीवित रखने तथा परंपराओं के संरक्षण के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन काफी महत्वपूर्ण है।