द फॉलोअप टीम, गढ़वा:
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के ढेकुलिया टोला में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। 20 वर्षीय दिनेश कुमार ने शुक्रवार की रात फांसी लगा ली थी लेकिन मौके पर उसकी पत्नी पहुंच गई और तुरंत शोर मचाने लगी। जिसके बाद परिजनों ने दिनेश को फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया।
एक सप्ताह पहले हुई है शादी
दिनेश की एक सप्ताह पहले ही शादी हुई है। उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था इसलिए उसने खुदकुशी का प्रयास किया भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद् से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। परिजनों के अनुसार पति पत्नी में हुई कहा-सुनी के कारण दिनेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन अच्छी बात यह रही कि ऐन वक्त पर उसे बचा लिया गया। सूचना पर SI कुंदन कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले के संबंध में पूछताछ की।