द फॉलोअप टीम, रांची:
जब सूर्य हमसे दूर होता है तब ऐसा नहीं होता की हमे ठण्ड लगेगी। बल्कि इसका उल्टा होता है। जुलाई में सूर्य पृथ्वी से दूर हो जाता है। तब उत्तर भू-भाग ठंडा नहीं बल्कि गर्म हो जाता है और जब जनवरी में पृथ्वी के पास रहता है, तब उत्तरी भू-भाग में में ठंड रहती है। आईआईटी आईएसएम के पूर्व प्राध्यापक प्राे. पीपी बहुगुणा ने बताया कि 6 जुलाई को सूर्य जब पृथ्वी से साल की सबसे अधिक दूरी पर होगा, तब गर्मी सबसे ज्यादा होगा। इस बारदेश के उत्तरी भाग में गर्मी ने पिछले 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। मौसम में गर्मी या ठंड का होना पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुके होकर घूमने के कारण होता है। झुकाव के कारण पृथ्वी के जिस भाग पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं। उस जगह में वहां गर्मी पड़ती है और जहां किरणें तिरछी पड़ती है, वहां ठंड होती है।
अगर सूर्य पास होता तो क्या होता
अगर सूरज पास होता तो क्या होता,इसके जवाब पर प्राध्यापक प्राे. पीपी बहुगुणा ने बताया कि सूर्य के चारों ओर पृथ्वी अंडाकार पथ में चक्कर लगाती है। यह साल में एक बार सबसे दूर होती है जिसको अफीलियन कहते हैं। जुलाई के पहले सप्ताह में यह घटना होती है और इस बार 6 जुलाई को होगी । इस दिन पृथ्वी सूर्य से 15 करोड़ 21 लाख 527 किमी की दूरी पर रहेगी। पीपी बहुगुणा ने बताया कि साल में एक बार सूर्य सबसे ज्यादा पास भी होता है जिसे पेरीहिलियन कहते हैं। इस बार यह घटना 4 जनवरी 2022 को होगी। जिसमे सूर्य 14,71,05,052 किमी की दुरी में होगा। आखिरी बार यह घटना 2 जनवरी 2021 को हुई थी।