logo

दिल्‍ली के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन सोमवार और गुरुवार को रांची से चलेगी

10084news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-आनंद विहार-रांची के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होने जा रहा है। ट्रेन संख्या 02525 रांची-आनंद विहार सप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 28 जून से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को रांची से चलेगी।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय, रांची से यह जानकारी मिली है।

जानिये टाइम टेबल
रांची प्रस्थान 23:55 बजे, मुरी आगमन 00:58 बजे प्रस्थान 01:03 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:05 बजे प्रस्थान 02:15 बजे, गोमो आगमन 03:10 बजे प्रस्थान 03:15 बजे, कोडरमा आगमन 04:16 बजे प्रस्थान 04:18 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 08:30 बजे प्रस्थान 08:40 बजे,  कानपुर आगमन 13:20 बजे प्रस्थान 13:30 बजे एवं आनंद विहार आगमन 19:35 बजे होगा।

आनंद विहार से समय यह रहेगा
ट्रेन संख्या 02526 आनंद विहार-रांची  सप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन  30जून से अगले आदेश तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार  को आनंद विहार से चलेगी। आनंद विहार प्रस्थान 08:00 बजे, कानपुर आगमन 13:35 बजे प्रस्थान 13:45 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगमन 18:58 बजे प्रस्थान 19:08 बजे, कोडरमा आगमन 22:54 बजे प्रस्थान 22:56 बजे, गोमो आगमन 00:05 बजे प्रस्थान 00:10 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:25 बजे, मुरी आगमन 03:20 बजे प्रस्थान 03:22 बजे एवं रांची आगमन 04:45 बजे  होगा।

क्‍या होगा खास
इन ट्रेनों में जनरेटर कार का  01 कोच, एस एल आर का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 03 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 08 कोच, वातानुकूलित 3 - टियर के 02 कोच,  एवं रसोई यान का 01 कोच , कुल 16 कोच होंगे।