द फॉलोअप टीम, रांची:
पिछले डेढ़ सालों में कोरोना के कई वेरिएंट सामने आये हैं और आ ही रहे हैं, जो काफी चिंता का विषय है। लेकिन अब इससे घबराने की जरुरत नहीं है। क्योंकि वैज्ञानिकों ने इसका भी तोड़ निकलना शुरू कर दिया है। राहत की खबर यह है कि अब वैज्ञानिक ऐसी वैक्सीन बना रहे हैं जो सभी तरह के वैरिएंट का मुकाबला अकेले ही कर लेगा। यह वैक्सीन भविष्य में आने वाली ऐसी कई महामरी को रोकने में मदद करेगी। सूत्रों से जानकारी मिली है कि यह वैक्सीन कोविड-19 को छोड़कर कोरोना वायरस के अन्य सभी वैरिएंट पर कारगार है। फिलहाल इसका ट्रायल चूहों पर हो रहा है। अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अभी से ही इसपर रिसर्च शुरू कर दी है। वैज्ञानिकों के अनुसार, किसी को यह नहीं मालून है कि कौन सा नया वायरस आएगा और एक नयी महामारी शुरू हो जाये।
कोरोना के हर वैरिएंट को देगी मात!
वैज्ञानिकों ने जिस वैक्सीन को बनाया है। वह कोविड-19 को छोड़कर अन्य सभी वैरिएंट पर असर करती है, जो जानवरों से मनुष्यों में फैलने का माद्दा रखते हैं। इसे सेकंड जनरेशन वैक्सीन कहा जा रहा है, जो sarbecoviruses पर हमला करती है। Sarbecoviruses कोरोना समूह का ही एक वायरस है। वैज्ञानिकों ने इस मिशन को पूरा करने के लिए mRNA तरीका अपनाया है। यही तरीका फाइजर और मॉडर्ना ने अपनी वैक्सीन को बनाने के लिए इस्तेमाल किया था।
इंसानों पर कब होगा ट्रायल!
फ़िलहाल चूहों पर इसका ट्रायल हो रहा है। वैक्सीन ने कई ऐसी एंटीबॉडी डेवलेप की जो कई स्पाइक प्रोटीन का सामना कर सकती हैं। इस वैक्सीन में किसी तरह के आउटब्रेक को रोकने की क्षमता होगी। SARS-CoV और कोरोना से पीड़ित चूहों पर ही इस वैक्सीन का ट्रायल किया गया है। टेस्टिंग अभी भी जारी है .अगर इस वैक्सीन का सफल परीक्षण रहा तो अगले साल से ह्यूमन बॉडी पर भी इसका ट्रायल किया जायेगा।