logo

स्किन टू स्किन कांटेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, पॉक्सो एक्ट के लिए शरीर का टच होना जरूरी नहीं

स्किन टू स्किन कांटेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, पॉक्सो एक्ट के लिए शरीर का टच होना जरूरी नहीं

द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
पॉक्सो एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के 'स्किन टू स्किन कॉन्टेक्ट' वाले फैसले को बदल दिया है। कोर्ट ने कहा है कि सेक्सुअल मंशा से शरीर के सेक्सुअल हिस्से का स्पर्श पॉक्सो एक्ट का मामला है। यह नहीं कहा जा सकता कि कपड़े के ऊपर से बच्चे का छूना यौन शोषण नहीं है। कोर्ट ने कहा कि ऐसी परिभाषा बच्चों को शोषण से बचाने के लिए बने पॉक्सो एक्ट के मकसद ही खत्म कर देगी।
क्या है मामला 
दरअसल एक मामले बॉम्बे हाईकोर्ट ने कह दिया था कि 12 साल की बच्ची को कमरे में बंद कर उसके वक्ष दबाया गया लेकिन वह कपड़े के ऊपर से टच किया गया था इसलिए उसपर से पॉक्सो एक्ट की धारा हटा दी थी। हाईकोर्ट का तर्क था कि बिना कपड़े उतारे वक्ष दबाना महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का मामला है, न कि यौन शोषण का। उसी के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ कर दिया कि सेक्सुअल मंशा से शरीर के सेक्सुअल हिस्से का स्पर्श पॉक्सो एक्ट का मामला है।

  
तीन साल की सजा हुई  
कोर्ट ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत तीन साल के सश्रम कारावास और जुर्माने की सज़ा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने में बॉम्बे हाईकोर्ट से बरी हुए आरोपी को दोषी पाया। साथ ही तीन साल की सजा का भी ऐलान किया है। सुप्रीम कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट को परिभाषित करते हुए कहा कि सेक्सुअल मंशा के तहत कपड़ों के साथ भी छूना पॉक्सो एक्ट के तहत आता है। इसमें ‘टच’ शब्द का इस्तेमाल प्राइवेट पार्ट के लिए किया गया है। जबकि फिजिकल कॉन्ट्रेक्ट का मतलब ये नहीं है कि इसके लिए स्किन टू स्किन कॉन्ट्रेक्ट हो।