logo

रिया चक्रवर्ती का बड़ा खुलासा! बहन और जीजा के साथ गांजा लेते थे सुशांत

रिया चक्रवर्ती का बड़ा खुलासा! बहन और जीजा के साथ गांजा लेते थे सुशांत
द फॉलोअप टीम, मुम्बई:
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनकी कथित गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती पर कई इल्जाम लगे। रिया चक्रवर्ती का नाम ड्रग्स केस में सामने आया जिसकी जांच का वो आज भी सामना कर रही हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया चक्रवर्ती का नया बयान चार्जशीट में शामिल किया है। रिया ने सुशांत के परिवार पर आरोप लगाया है।  रिया ने अपने बयान में कहा कि सुशांत को ड्रग्स की लत पहले से थी इसलिए वह रिया के करीब आए थे। सुशांत अपनी बहन प्रियंका और जीजा सिद्धार्थ के साथ गांजा का नशा करते थे। उनके लिए वे गांजा लाया भी करते थे। रिया का यह भी कहना है कि सुशांत का परिवार इस बारे में जानता था कि सुशांत को ड्रग्स की लत है।

अस्पताल में भर्ती नहीं होना चाहते थे सुशांत
रिया ने अपने बयान में कहा कि सुशांत की हालत बिगड़ने लगी थी तब रिया का भाई शौविक सुशांत को अस्पताल में भर्ती कराना चाहता था लेकिन वे इसके तैयार नहीं हुए। रिया का कहना है कि सुशांत, रिया और शौविक से इसलिए मिलते थे  ताकि वे उन्हें ड्रग्स मुहैया करा सकें। अपने बयान में रिया ने बताया कि 8 जून 2020 को सुशांत की बहन प्रियंका ने उन्हें वॉट्सऐप पर एक प्रिस्क्रिप्शन भेजा था। उस प्रिस्क्रिप्शन में librium 10 mg, nexito, जैसी दवाओं का नाम था, जो NDPS के अनुसार ड्रग्स थे सुशांत को इन दवाओं को लेने के लिए कहा गया था। दिल्ली के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. तरुण ने यह  प्रिस्क्रिप्शन सुशांत से मिले बिना ही बनाया था जबकि बिना कंसल्टेशन के ये दवाएं नहीं दी जा सकतीं।

एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती से अच्छा व्यवहार किया
रिया ने NCB को यह बताया कि प्रियंका ने जो प्रिस्क्रिप्शन उन्हें वाट्सअप पर भेजे थे वह बिना डॉक्टर से मिले ही बनाया गया था जबकि प्रिस्क्रिप्शन की दवाओं से सुशांत की मौत हो सकती थी। रिया ने सुशांत को अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की थी और इस बात के उनके पास सबूत भी हैं। सुशांत राजी नहीं हुए थे इसलिए वह उन्हें नही ले गईं। रिया ने अपने बयान में कहा है कि NCB के सभी अधिकारियों ने उनके साथ अच्छा व्यवहार किया और उन्हें किसी भी तरह से डराया धमकाया नहीं गया है।