द फॉलोअप टीम, डेस्क:
साल 2021 का भौतिकी यानी फिजिक्स का नोबल प्राइज स्यूकोरो मानबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी को दिया जायेगा। गौरतलब है कि रॉयल स्वीडिश ऑफ साइंसेज ने इन नामों का चयन नोबल प्राइज के लिए किया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्यूकोरो मानबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी को जटिल भौतिक प्रणालियों की हमारी समझ में को बढ़ाने में अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया गया है। गौरतलब है कि हर वर्ष भौतिकी, चिकित्सा, शांति, और मेडिसीन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाले लोगों को नोबल प्राइज से सम्मानित किया जाता है।

जलवायु परिवर्तन की भौतिक मॉडलिंग की
गौरतलब है कि स्यूकोरो मानबे, क्लाउस हैसलमैन और जियोर्जियो पेरिसी को रॉयल स्वीडिश साइंसेज ने पृथ्वी की जलवायु परिवर्तन की भौतिक मॉडलिंग करने, परिवर्तनशीलता की क्या मात्रा होती है ये निर्धारित करने और ग्लोबल वॉर्मिंग की सटीक और मजबूत भविष्यवाणी करने के लिए दिया है। गौरतलब है कि ज्योर्जियो पैरिसी ने अव्यवस्थित कॉम्प्लेक्स मैटेरियल में छिपी पैटर्न की खोज की। कहा जा रहा है कि पैरिसी की खोज जटिल प्रणालियों के सिद्धांत में अहम योगदान है।

क्लाउस हैसलमैन का उल्लेखनीय योगदान
भौतिकी के नोबल प्राइज से सम्मानित दूसरे भौतिकशास्त्री क्लाउस हैसलमैन ने ऐसा मॉडल बनाया है जो मौसम और जलवायु को एक साथ जोड़ता है। कहा जा रहा है कि हैसलमैन की खोज ये साबित करती है कि धरती के वातारण में बढ़ा हुआ तापमान मनुष्यों द्वारा उत्सर्जित कॉर्बन डाइऑक्साइड की वजह से है। गौरतलब है कि इस खोज से वैज्ञानिकों औऱ सरकारों को ग्लोबल वॉर्मिंग को रोकने का तरीका मिलेगा। समझ पाएंगे की जलवायु परिवर्तन की असल वजह क्या है।

भौतिकी से समझाया तापमान वृद्धि का कारण
भौतिकी के नोबल प्राइज से सम्मानित तीसरे वैज्ञानिक ने जलवायु परिवर्तन के नये मॉडल की खोज की। उन्होंने इसकी नींव रखी। स्यूकोरो मानबे ने दिखाया कि कैसे वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड के बढ़े हुए स्तर से पृथ्वी की सतह पर तापमान में वृद्धि होती है। गौरतलब है कि इन वैज्ञानिकों ने पृथ्वी की सतह पर तापमान में वृद्धि और जलवायु परिवर्तन के कारकों को भौतिकी के नियमों के मुताबिक साबित किया है। बाकी प्राइज की घोषणा बाकी है।