द फॉलोअप टीम, चेन्नई:
तमिलनाडु के मंदिरों में अब महिलाएं भी पुजारी बन सकती हैं। राज्य के धार्मिक और धर्मार्थ सहायता विभाग के मंत्री ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो महिलाएं मंदिरों में पुजारी बनना चाहती हैं उनको एक आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद प्रशिक्षण प्राप्त कर वे पुजारी बन सकती हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मंजूरी मिलते है सरकार महिलाओं को पुजारी बनने के लिए प्रशिक्षण कोर्स ऑफर करेगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद संबंधित मंदिरों में उनकी नियुक्ति की जायेगी।
तमिलनाडु के मंत्री ने दी योजना की जानकारी
गौरतलब है कि तमिलनाडु में धार्मिक और धर्मार्थ सहायता विभाग के मंत्री पीके शेखर बाबू ने बीते 12 जून को एक प्रेस कांफ्रेंस किया था। उस प्रेस कांफ्रेंस में पीके शेखर बाबू ने जानकारी दी थी कि कई महिलाओं ने मंदिरों में पूजा करने की अनुमति के लिए याचिका दाखिल की थी। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं ट्रेंड हैं। पुजारी का काम कर सकती हैं तो उनको मंदिरों में पुजारी के तौर पर नियुक्ति किया जा सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि कई ग्रामीण इलाकों में महिलाएं ही पूजा करवाती हैं। मेल मलयानूर और मेल मरूथवूर जैसे मंदिरों में पुजारी के रूप में महिलाएं ही कार्यरत हैं।
आगामी 100 दिनों में नियुक्त होंगे सभी पुजारी
क्या दूसरे समुदाय की महिलाओं को भी बतौर पुजारी मंदिरों में नियुक्त किया जायेगा। इसके जवाब में मंत्री ने कहा कि आने वाले 100 दिनों में सभी जातियों के लोगों को मंदिरों में पुजारी नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा है कि तमिलनाडु के मंदिरों में सीएम स्टालिन के निर्देश पर सभी जातियों को पुजारी के पद पर नियुक्त किया जायेगा। मैं आश्वासन देता हूं कि अगले 100 दिनों में सभी जातियों को पुजारी नियुक्त किया जायेगा। मंदिरों में पुजारियों के नाम का बोर्ड भी लगाया जायेगा।
पुजारियों के नाम का बोर्ड भी लगाया जाएगा
तमिलनाडु के धार्मिक और धर्मार्थ सहायता विभाग के मंत्री ने बताया कि अबी राज्य में 47 मंदिरों में तमिल अर्चना की जाती है। सभी पुजारिरोयं को मंदिरों में तमिल भाषा में प्रार्थना करने के लिए ट्रेंड किया जा चुका है। अनुष्ठान और तमिल अर्चना की जाती है। आधिकारियों को बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है। इसमें पुजारियों के नाम के साथ फोन नंबर भी लिखा जायेगा। ये अनोखा प्रयोग है।