logo

ताऊते ने मचाई भारी तबाही! समुद्र में बहे 2 जहाज, 146 लोगों को किया रेस्क्यू, 127 अब भी लापता

ताऊते ने मचाई भारी तबाही! समुद्र में बहे 2 जहाज, 146 लोगों को किया रेस्क्यू, 127 अब भी लापता
द फॉलोअप टीम, डेस्क: 


मंगलवार को ताऊते चक्रवा्ती तूफान 185 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गुजरात के तटवर्ती जिलों पोरबंदर और भावनगर से टकरा गया। तूफान ने गुजरात में भारी तबाही मचाई। गुजरात के कई जिलों में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। महाराष्ट्र में भी ताऊते द्वारा मचाई गयी तबाही का नजारा दिखा। पानी का सैलाब शहरों में घुस आया। गुजरात में तकरीब सवा लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। 

गुजरात के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश जारी
गुजरात के भावनगर, अमरेली, सूरत, पोरंबदर सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश जारी है। गुजरात के अलग-अलग जिलों में 400 से भी ज्यादा पेड़ उखड़ गये। पेड़ों के उखड़ने से कई वाहनों और घरों को नुकसान पहुंचा। बिजली के साढ़े तीन सौ से भी ज्यादा खंभे उखड़ गये। ट्रांसफॉर्मर को नुकसान पहुंचा है। इन जिलों में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। गुजरात के अलग-अलग जिलों में कुल 12 लोगों की मौत हो गयी। कर्नाटक औऱ केरल के भी कई जिलो में बारिश जारी है। कर्नाटक में 6 और गोवा में 2 लोगों की सोमवार को मौत हो गयी थी। 

अरब सागर में अनियंत्रित होकर बह गया 2 जहाज
चक्रवाती तूफात ताऊते की वजह से अरब सागर के तट पर खड़ा एक बाजरा अनियंत्रित होकर बह गया। मिली सूचना के मुताबिक भारतीय वायुसेना के जवानों ने उसमें सवाल 146 लोगों को बचा लिया है। जानकारी के मुताबिक 127 लोग अब भी लापता हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नौसेना ने राहत और बचाव कार्य के लिए पी-081 को तैनात किया है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को बंबई हाई तेलक्षेत्र में अपतटीय उत्खनन के लिए तैनात 2 बाजरे लंगर से खिसक गये। वे अनियंत्रित होकर समुद्र में बहने लगे। इन बजरों में कुल 410 लोग सवार थे। इनमें से 146 लोगों को बचा लिया गया है। अभी भी 127 लोगों के लापता होने की सूचना है। 

महाराष्ट्र के गेटवे ऑफ इंडिया में दिखा तबाही का मंजर
महाराष्ट्र में भी ताऊते चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तस्वीरों में गेटवे ऑफ इंडिया के पास तबाही का मंजर देखा जा सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब अरब सागर का पानी गेटवे ऑफ इंडिया को छकाता हुआ शहर में घुस आया हो। आसपास की बस्तियां पूरी तरह से डूब चुकी हैं। गनीमत रही कि समय रहते लोगों को वहां से निकाल लिया गया था। केरल, गोवा, कर्नाटक और गुजरात के कई जिलों से पेड़ों के उखड़ने, बाढ़, जलजमाव, बिजली के खंभे और तारों के उखड़ने की तस्वीरें सामने आयी है। ये काफी भयावह है। 

साल 2021 का पहला चक्रवाती तूफान है ताऊते चक्रवात
गौरतलब है कि ताऊते साल 2021 का पहला चक्रवाती तूफान है। इसका उद्गम पूर्व मध्य अरब सागर में था। तूफान ने पूर्वी तट में मौजूद सभी तटवर्ती राज्यों में भारी नुकसान पहुंचाया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वायु सेना, सेना और नौसेना के जवानों को राहत एंव बचाव कार्य में लगाया गया है। बता दें कि पिछले साल भारत ने तीन बड़े चक्रवाती तूफान का सामना किया था। निर्वाण तूफान ने पूर्वी तट में तबाही मचाई थी। निसर्ग ने पश्चिमी तट में तबाही मचाई थी। अम्फान तूफान ने ओड़िशा और पश्चिम बंगाल को बुरी तरह से चपेट में लिया था। काफी नुकसान पहुंचाया था।