logo

"तुम सब जल्दी कैमरा ऑन करों मुझे सबको देखना है " यह कहते हुए चली गई शिक्षिका की जान 

"तुम सब जल्दी कैमरा ऑन करों मुझे सबको देखना है " यह कहते हुए चली गई शिक्षिका की जान 

द फॉलोअप टीम, त्रिवेंद्रमः

सच ही कहते हैं कि मौत का कोई समय निश्चित नहीं है। ये कभी भी और कहीं भी आ सकती है। ठीक उसी तरह जिस तरह केरल की एक टीचर की मौत उस समय हो गई जब वो ऑनलाइन क्लास ले रही थीं। घटटा कासरगोड जिले स्थित कल्लर के गवर्मेंट वेल्फेयर लोअर प्राइमरी स्कूल की है। यहां एक 47 वर्षीय शिक्षिका माधवी की कार्डीएक अरेस्ट के कारण मौत हो गई, मौत के वक्त वह फोन पर ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को पढ़ा रही थीं।


 

अचानक होने लगी बेचैनी 
बच्चों को पढ़ाते हुए शिक्षिका माघवी को अचानक ही बेचैनी होने लगी। इसके बाद वह बेहोश हो गईं और इसके कुछ ही मिनट बाद उनका निधन हो गया। मौत से कुछ ही समय पहले माधवी ने एक इच्छा जताई थी।  माधवी अपने छात्रों को देखना चाहती थी लेकिन सबको देख नही पायी। मौत के समय वह 3rd सी क्लास के स्टूडेंट्स को मैथ्स पढ़ा रही थीं। ऑनलाइन क्लास लेते हुए ही अचानक से माधवी को बेचैनी होने लगी, जिसके बाद उन्हें सांस लेने में कठिनाई हुई और खांसी आने लगी।


समय से पहले ही क्लास खत्म कर दी
बेचैनी होने पर माधवी ने छात्रों को होमवर्क दिया और समय से पहले ही क्लास खत्म कर दी। कुछ देर बाद माधवी के एक घर आए रिश्तेदार ने उन्हें फर्श पर बेहोश पड़े हुए देखा। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के आखिरी पलों में टीचर ने बच्चों से कहा था कि तुम सब जल्दी कैमरा ऑन करों मुझे सबको देखना है।