logo

दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए कुछ ही दिन शेष, इस टेक्निक से तैयारी करके मिलेगी सफलता

दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए कुछ ही दिन शेष, इस टेक्निक से तैयारी करके मिलेगी सफलता

द फॉलोअप टीम, रांची: 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा दिल्ली यूनिवर्सिटी में एंट्रेंस बेस्ड एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जानी है। यूजी, पीजी और एमफिल/पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2021 तक किया जाना है। DUET में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे।

ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस से होगा लाभ
अब परीक्षा के आयोजन में कम ही दिन शेष हैं तो इसे ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को इस समय का उपयोग अपनी तैयारी को मजबूत करने में करना चाहिए। इस समय में रिवीजन करने से उम्मीदवारों को निश्चित ही सफलता मिलेगी। वहीं, किसी भी एग्जाम को क्रैक करने के लिए तैयारियों के सबसे जरुरी होता है पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करना। उम्मीदवारों को अधिक से अधिक पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों और सैंपल पेपर का अभ्यास करना चाहिए। इससे आपको परीक्षा पैटर्न समझने के साथ-साथ अपनी क्षमताओं का आकलन करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही, आपके आत्मविश्वास में भी निश्चित तौर पर वृद्धि होगी।

यहां से डाउनलोड कीजिए पिछला प्रश्न-पत्र
बता दें कि जो उम्मीदवार DUET 2021 की तैयारी कर रहे हैं, वे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ऑफिशियल वेबसाइट, nta.ac.in पर जाकर पाठ्यक्रम के अनुसार, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट के होमपेज पर Download लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ईयर, एग्जाम और पेपर सेलेक्ट कर Search पर क्लिक करना होगा। अब संबंधित कोर्स का क्वेश्चन पेपर आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके अभ्यास कर सकते हैं।