logo

तेजस्वी और मीसा पर 5 करोड़ लेकर टिकट नहीं देने का आरोप लगाने वाले का बयान दर्ज, आयकर विभाग की मदद से होगी जांच

13598news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना :

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी बहन मीसा भारती पर पैसे लेकर टिकट नहीं देने का आरोप है। वकील संजीव कुमार ने 22 सितंबर को केस दर्ज करवाया था और कहा था कि टिकट के ऐवज में उनसे 5 करोड़ रुपये लिए गए और उन्हें टिकट नहीं मिला। इस मामले में गुरुवार को कोतवाली थाने में डीएसपी के सामने संजीव ने अपना बयान दर्ज कराया। कई घंटों तक उनसे पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने कहा है कि यदि जरूरत पड़ी को आयकर विभाग की मदद ली जाएगी। मौके पर कोलवाली थाने के प्रभारी सुनीव कुमार भी उपस्थित थे।

इन नेताओं पर भी है आरोप
तेजस्वी-मीसा के साथ इस मामले में कांग्रेस के विधायक मदनमोहन झा, कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक सदानंद सिह, कांग्रेसी नेता शुभानंद मुकेश और कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर का भी नाम शामिल है। हालांकि इनमें से एक आरोपी सदानंद सिंह की मौत हो चुकी है, लेकिन उनके बेटे शुभानंद पर भी संजीव ने केस दर्ज कराया है। 18 अगस्त को संजीव ने पटना सीजेएम कोर्ट में परिवाद मुकदमा दायर किया था।