logo

Road Accident : अनियंत्रित होकर पलटा बेकाबू ट्रक, ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल

Road Accident : अनियंत्रित होकर पलटा बेकाबू ट्रक, ड्राइवर और खलासी गंभीर रूप से घायल
द फॉलोअप टीम, घाटशिला:

घाटशिला के चाकुलिया-बेंद मेन रोड में शनिवार की सुबह स्पंज आयरन पत्थर लेकर बंगाल की जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में खलासी को गंभीर चोट आई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चालक और खलासी को दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से बाहर निकाला। दोनों को एंबुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। खलासी की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे बेहतर इलाज के लिये झाड़ग्राम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। 

ढलान पर रफ्तार की वजह से खोया नियंत्रण
जानकारी के मुताबिक स्पंज आयरन पत्थर लदा ट्रक पश्चिम बंगाल जा रहा था। घटना के समय ट्रक को खलासी रमजान शेख चला रहा था। ड्राइवर इलियास विश्वास पास में बैठा था। ट्रक जैसे ही बेंद गांव के पास पहुंचा, ढलान की वजह से ट्रक की रफ्तार तेज हो गयी। तेज रफ्तार की वजह से चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसकी वजह से ट्रक पलट गया। घटना में एक मिट्टी का घर भी ट्रक की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे में ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चला रहे रमजान शेख के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई। 

स्थानीय लोगों ने घायलों को ट्रक से निकाला
ट्रक में बैठे इलियास विश्वास को आंशिक चोट लगी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ कर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के स्टेयरिंग में फंसे रमजान शेख को बाहर निकाला। उसे तुरंत ही सीएचसी पहुंचाया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे से संबंधित जानकारी ली।