द फॉलोअप टीम, श्रीनगर:
जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक आतंकवादी मारा गया है। IGP विजय कुमार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी आतंकी लंबू मुठभेड़ में मारा गया। वहीं दूसरे आतंकी की पहचान की जा रही है। आईजीपी कश्मीर ने सेना और अवंतीपुर पुलिस को बधाई दी है।

मसूद अजहर का करीबी था लंबू
सूत्रों के मुताबिक लंबू, मसूद अजहर से का करीबी था साल 2018 में लंबू अंतरराष्ट्रीय सीमा से कश्मीर में आया। उसका एक और नाम सैफुल्ला था। जैश अपने सबसे महत्वपूर्ण कमांडर्स को कोड नाम देता है। आतंकियो के इलाके में छिपे होने की सूचना पर जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया था।

आतंकवादियों ने पहले गोलियां चलाई
पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इस पर शनिवार सुबह नामिबियान तथा मारसार वनक्षेत्र और दाचीगाम के इलाके में घेराबंदी कर तलाशी शुरू की गई। तलाशी कर रहे दल पर पहले आतंकवादियों ने गोलियां चलाई जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए।