logo

अंधविश्वास : डायन-बिसाही मामले में हुई बुजुर्ग की ह'त्या के चार घंटे बाद अपराधियों की गिरफ्तारी

05317bba-051d-4635-8636-0dc296d31403.jpg

द फॉलोअप टीम, गिरिडीहः 
गिरिडीह में बुधवार को डायन-बिसाही मामले में हो रहे पंचायत में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भेलवाघाटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  हत्यारोपी आपस में मां और बेटा हैं। दोनों गिरफ्तार हो चुके हैं। हत्या  में उपयोग हुए लकड़ी के टुकड़े को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। गिरफ्तार छोटका सोरेन और उसकी मां बड़की टुडू अपनी बहू पर डायन होने का आरोप लगाते हैं। महिला के पति दिलीप सोरेन की लिखित आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की गयी है।


 

पंचायत पहुंचे थे पिता-माता
मृतक की बेटी के मुताबिक बीते कई माह से उसके ससुराल सास बड़की टुडू, देवर छोटका सोरेन उसपर डायन होने का आरोप लगाते हैं और उसे प्रताड़ित करते थे। जिसे लेकर गांव के प्रधान के नेतृत्त्व में बुधवार शाम को पंचायत रखी गयी थी। जिसमें महिला के पिता मंगरा मरांडी, मां बड़की बास्के भी पहुंचे थे। पंचायत के दौरान तूतू-मैंमैं के बाद महिला के देवर छोटका सोरेन ने लकडी के टुकड़े से मंगरा मरांडी पर जानलेवा हमला कर दिया जिसे बचाने महिला और उसकी मां गयी तो उन पर भी वार कर दिया, जिसमें मां बड़की बास्के घायल हो गयीं और पिता की मौत हो गयी। 


 

दोनों आरोपी गिरफ्तार
पंचायत के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। देवर और सास बड़की टुडू ने लड़की के मायके वालों पर हमला बोल दिया। लकड़ी के छोटे डंडे से वार किया गया। इसमें लड़की के पिता की मौत हो गई। वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मां-बाप को बचाने की कोशिश में महिला को भी चोट आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम देर रात मौके पर पहुंची। लिखित बयान के आधार पर हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।