logo

बंगाल में लोकतंत्र की हुई हत्या, ममता बनर्जी हताश और निराश: दीपक प्रकाश

3185news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही चुनाव हार चुकी है और इससे हताश और निराश भी है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष की कार पर भी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस की मौजूदगी में गुंडों द्वारा हमले को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। 

अराजकता और असहिष्णुता का पर्यायवाची बन चुका है बंगाल
उन्होंने हमले से जुड़े दृश्य को लेकर कहा कि ममता बनर्जी के राज में बंगाल अराजकता और असहिष्णुता का पर्यायवाची बन चुका है। टीएमसी के गुंडों ने प्रजातंत्र का गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टीएमसी के गुंडे लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला बोल रहे हैं या लोकतंत्र के यह दुर्भाग्यपूर्ण है। दीपक ने कहा कि ये अराजकता ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है, ममता जी की सरकार यहां से जाने वाली है, और बंगाल में कमल खिलने वाला है।

नड्डा पर हमला लोकतंत्र पर हमला
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर नहीं बल्कि लोकतंत्र के ऊपर हमला कहा जा सकता है। कार पर ममता दीदी ने अपने गुंडों द्वारा हमला करवाया है। यह कायराना हमला है। यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है। इस हमले का जवाब पश्चिम बंगाल की जनता भाजपा को वोट देकर देगी।