logo

झील में तैरती मिली युवक की लाश, 11 मार्च को नहाते समय डूब गया था

6403news.jpg
द फॉलोअप टीम, हजारीबाग:
11 मार्च को नहाने के दौरान दिलीप मल्लिक नाम का युवक डूब गया था। सोमवार को उसकी लाश पानी में तैरती हुई मिली। 11 मार्च को स्थानीय लोगों ने दिलीप को ढूंढने का प्रयास किया था पर झील की गहराई की वजह से कामयाबी नहीं मिली थी। घटना हजारीबाग जिले के लोहसिघना थाना क्षेत्र की है। शव को मछुआरे की मदद से झील के बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। 



कई दिन से की जा रही थी कोशिश 
दिलीप को तलाश करने लिये रांची से एनडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम शुक्रवार को पहुंची थी।  उस दिन भी चार घंटे तक झील में दिलीप की तलाश की गयी। बताया जा रहा है कि वो सफाई का काम कर घर लौटा था फिर नहाने के लिए झील चला गया। झील में डूबते हुए उसके साले कृष्णा राम ने देखा था। अपने को बचाने के लिए दिलीप ने हाथ-पांव मारा लेकिन जब सफल नही हुआ तो हल्ला किया। मौके पर थाना प्रभारी निशि कुमारी और सदर सर्किल के इंस्पेक्टर ललित कुमार भी पहुंचे थे। स्थानीय गोताखोर ने भी शव को काफी ढूंढने का प्रयास किया था। 5 दिनों बाद दिलीप का शव झील में तैरता हुआ मिला।