logo

Crime : पति की शराब की लत ने ली मां-बेटे की जा'न, शनिवार सुबह बड़ा तालाब से मिला बच्चे का शव

पति की शराब की लत ने ली मां-बेटे की जा'न, शनिवार सुबह बड़ा तालाब से मिला बच्चे का शव

द फॉलोअप टीम, रांचीः
13 जनवरी को रांची के बड़ा तालाब से एक महिला का शव बरामद हुआ था। आज उसी महिला के 9 साल के बेटे का शव बरामद किया गया है। महिला की पहचान ताना बनर्जी के रूप में हुई थी, वहीं बच्चे का नाम त्रषि बताया जा रहा है। मूल रूप से यह परिवार धनबाद का रहने वाला था। रांची में महिला अपने पति के साथ देवी मंडप रोड में किराए के मकान में रहती थी।

जांच में मालूम चला है कि महिला के पति कौशिक बनर्जी को शराब पीने की लत थी। जिससे मां-बेटे परेशान थे। पति की शराब की लत से परेशान होकर बुधवार की शाम महिला ने अपने बेटे के साथ बड़ा तालाब में डूबकर अपनी जान दे दी। 

पति से हो रही पूछताछ 
कोतवाली थाना पुलिस कौशिक बनर्जी से पूछताछ कर रही है। उसने बताया है कि उसे शराब पीने की आदत है। इससे उसकी पत्नी नाराज रहती थी। वह अक्सर मेरे इस आदत की वजह से आत्महत्या करने की बात कहती थी।  अक्सर विवाद भी होता था लेकिन उससे शराब नहीं छूट रहा था। 


कर्ज में डूब रहा था कौशिक
कौशिक बनर्जी यहां एक निजी दफ्तर में काम करता है। 2011 में उसकी शादी हुई थी और शादी के 2 साल बाद ऋषि का जन्म हुआ था। रांची आकर ही उसे खाने-पीने की लत लग गई । इससे वह लगातार कर्ज में डूबता चला जा रहा था। पत्नी इस बात से नाराज थी।