logo

कुएं में मिला नाबालिग का शव, पिता पर ही लगा हत्या का आरोप

8462news.jpg
द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:
जमुआ थाना में नावाडीह पंचायत अंतर्गत सखेयबाद गांव में एक नाबालिग का शव कुएं से बरामद किया है। मृतक की पहचान 16 वर्षीय चिंकू वर्मा के रूप में की गई है। उसका शव गांव के ही कटी महतो के घर के कुएं से बरामद किया गया है। कुआं चिंकू के घर से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित है। 

गांव के ही कुएं में मिली लाश
जानकारी के मुताबिक वह सिर्फ चड्‌ढी पहने हुए था। ग्रामीणों और मृतक के मामा का आरोप है कि चिंकू के पिता ने ही उसकी हत्या कर कुएं में फेंक दिया है। शव को ग्रामीणों के सहयोग से जमुआ पुलिस ने कुआं से बाहर निकाला। चिंकू के शरीर पर जख्म के कई निशान थे। पुलिस छानबीन कर रही है। 

इलाके में घटना से तनाव
मृतक के शरीर पर जख्म का निशान देखकर ग्रामीण भड़क उठे। मृतक के पिता के साथ धक्का मुक्की करने लगे। पुलिस नाबालिग मृतक के शव को वहां से ले गयी। जमुआ थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी जमुआ ब्लॉक के प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी दी। इलाके में तनाव है। 

आरोपी ने की थी 2 शादियां
चिंकू के मामा संजय वर्मा ने जमुआ पुलिस को आवेदन दिया है कि मृतक के पिता बिनोद वर्मा ने दो शादी की थी। चिंकू उसकी पहली पत्नी का बेटा था। वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था। उसकी बहन रुकमिणी और चिंकू को खाना तक नहीं देता था। चिंकू व उसकी मां को प्रताड़ित करता था। उन्होंने आरोप लगाया है कि हत्या उसके पिता ने ही की है। इधर बीडीओ ने गांव वालों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा। छानबीन जारी है।