logo

संदिग्ध अवस्था में गड्ढे में मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

7750news.jpg
द फॉलोअप टीम, लातेहार: 

लातेहार जिला की बालूमाथ पुलिस ने युवक का शव बरामद किया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक का शव पानी से भरे एक गड्ढे से बरामद किया गया। शव संदिग्ध परिस्थियों में मिला है। शव लकड़ी के सहारे बंधा था। शव के साथ पत्थर भी बांधा गया है। पुलिस के मुताबिक सबूत मिटाने के लिए ऐसा किया गया होगा। 

चरवाहों ने सबसे पहले देखा था शव
जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह गाय और बकरियां चराने गए चरवाहों ने गड्ढे में शव को उतराया हुआ देखा। लोगों ने इसकी सूचना बालूमाथ पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और छानबीन में जुट गयी। पुलिस सबसे पहले शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। आसपास के थानों से ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं किसी लापता व्यक्ति कि रिपोर्ट लिखवाई गयी है या नहीं। संभावित स्थानों का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। 

मृतक की पहचान में जुटी है पुलिस
मामले के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी धर्मेंद्र महतो ने बताया कि आरंभिक जांच में ये पता चला है कि मारपीट के बाद युवक की हत्या कर दी गयी। सबूत मिटाने के लिए लकड़ी के सहारे बांधकर शव को गड्ढे में पेंक दिया गया। युवक कौन है ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त के बाद ही हत्या की वजह का पता लग सकेगा। दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।