logo

शादी करने एलुमिनियम के बर्तन में बैठ कर मंदिर पहुंचा जोड़ा, तस्वीरें हुई वायरल 

शादी करने एलुमिनियम के बर्तन में बैठ कर मंदिर पहुंचा जोड़ा, तस्वीरें हुई वायरल 

द फॉलोअप टीम, त्रिवेंद्रम:

लोग अपनी मर्जी से अपने शादी ब्याह की तारीख तो तय कर देते हैं। लेकिन प्रकृति के आगे किसका वश चलता है। केरल इनदिनों बाढ़ से जूझ रहा है। ऐसे में जब एक जोड़ा शादी के लिए पूरी तरह तैयार था तब पूरा जिला बाढ़ में डूबा था । जहां शादी होती वह शादीघर उनसे काफी दूर था। पूरे रास्ते में पानी भरा था। ऐसे में एक जोड़ा बाढ़ में डूबी सड़कों से जूझते हुए एल्युमीनियम के एक बड़े बर्तन में बैठकर शादीघर तक पहुंचे। शादी में गिने चुने रिश्‍तेदार आए थे। काफी दिक्कतों के बाद दूल्‍हा-दुल्‍हन शादी के बंधन में बंध गए। टीवी चैनलों पर इस जोड़े आकाश और ऐश्वर्या के बड़े बर्तन में बैठकर शादी के लिए जाने की तस्‍वीर छाई रही। घटना 18 अक्टूबर की है। 

बर्तन में बैठकर पहुंचे 

थलावडी में एक मंदिर के पास जलमग्न शादीघर में इस जोड़े की शादी हुई। दूल्हे ने बताया कि पांच अक्टूबर को शादी रजिस्‍टर्ड करा ली थी। इसके बाद दोनों ने बिना देर किए हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का निर्णय लिया। लेकिन मंदिर शादी से 15 दिन पहले की बुकिंग ले रहे थे। इसके बाद उन्हें थलावडी में एक मंदिर का पता चला, जो तुरंत की बूकिंग ले रहा था। आकाश ने बताया कि उनकी शादी की समारोह बहुत छोटी थी लेकिन खाना पकाने वाले बर्तन में बैठकर जाने से यह शादी खबरों में आ गई।

शादी कैंसिल करने को कहा गया 

आकाश ने बताया कि उन्हें मंदिर से फोन भी आया कि वह शादी कैंसिल कर दें क्‍योंकि परिसर में पानी भर गया है। लेकिन यह जोड़ा स्वास्थ्यकर्मी है इसलिए उन्हें चिंता थी कि ना जाने अब कब उनको छुट्टी मिलेगी। इसलिए उन्होंने शादी करने की ठानी। बीते सोमवार को जब यह जोड़ा थलावडी पहुंचा तो मंदिर के बर्तन के साथ उन्हें लाने के लिए लोग तैयार थे। उन्होंने कहा कि कम समय में यही एक विकल्प था। दो लोग बर्तन का बैलेंस बनाए रखने के लिए उसे पकड़े हुए थे। इस दौरान उनके साथ कैमरामैन भी था।

वायरल हो गई तस्‍वीर

जोड़े ने बताया बर्तन में बैठककर पहुंचने का भी अलग ही आनंद था। यह यात्रा अच्छी रही। कुट्टानाड क्षेत्र में यात्रा के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। 2018 के भीषण बाढ़ में भी बचाव कार्यों और फंसे लोगों को निकालने में भी बड़े बर्तन का उपयोग करते हुए देखा गया था। मौके पर रिपोर्टिंग करने वहां रिपोर्टर भी पहुंचे थे। इस जोड़े की तस्‍वीरें वायरल हो गईं। दूल्‍हा और दुल्‍हन स्वास्थ्यकर्मी हैं और चेंगन्नूर के एक अस्पताल में काम करते हैं।