logo

दो माह पहले प्रेम विवाह करने वाली सहायक पुलिसकर्मी की मौत, हत्या की अशंका

16641news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुरः
गम्हरिया थाना क्षेत्र के सुदूर गांव कुलुडीह में महिला सहायक पुलिसकर्मी मृत पाई गई। मृतक का नाम रेखा रानी महतो है। महिला पुलिसकर्मी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। गम्हरिया थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि महिला ने दो माह पहले ही टाटा स्टील कर्मी से प्रेम विवाह किया था। लोगों के अनुसार शादी के बाद रेखा रानी को ससुराल पक्ष के तरफ से लगातार तंग किया जा रहा था। लड़की के परिजनों का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसे काफी प्रताड़ित कर रहे थे। 


2017 से कर रही थी ड्यूटी
थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह जांच का मामला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटना स्थल की जांच के बाद ही कारणों का पता चल पाएगा। रेखा वर्ष 2017 से रांची में सहायक पुलिस में सेवा दे रही थी। वर्तमान में गोलमुरी थाना में पदस्थापित थी। मायके वाले ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं ससुराल वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं


दूसरी शादी की थी पति ने 
बताया जाता है कि ससुराल में प्रताड़ित होने के मामले को लेकर कई बार थाना में शिकायत किया चुका था, जिसमें समझौता हुआ था। रेखारानी मूल रूप से बहरागोड़ा की रहने वाली थी। बता दें कि रेखा के पति बाबूलाल हांसदा ने रेखारानी से दूसरी शादी की थी। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्मट रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।