logo

10-12 जनवरी तक झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश, गिरेगा तापमान...बढ़ेगी ठिठुरन

16884news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

राज्य का मौसम फिलहाल बिलकुल साफ है। राजधानी रांची में सुबह से ही धूप खिली है। 8:00 बजे तक कई जिलों में कोहरा और धुंध छाया हुआ था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा है वैसे वैसे मौसम बिल्कुल साफ हो गया है, लेकिन मौसम फिर करवट लेने की तैयारी कर रहा है।  राजस्थान में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर कल से 12 जनवरी तक झारखंड में दिख सकता है  इससे करीब-करीब पूरे राज्य में बारिश हो सकती है। 

इन जिलों में ज्यादा हो सकता है असर

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 और 11 जनवरी को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसांवा को छोड़ सभी जिलों में बारिश हो सकती है। 12 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। 11 और 12 जनवरी को पूरे राज्य भर में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। 13 जनवरी को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। 12 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

मकर संक्रांति में खत्म हो जाएगा असर
14 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड में खत्म हो जाएगा। लेकिन इसके बाद ठंड बढ़ने की भी उम्मीद है। बीते शनिवार को भी लोगों को रात्रि के समय ठंड से राहत नहीं मिली। लोग अपने घरों में गर्म कपड़े के बीच दुबके रहें वहीं ठंड से बचने के लिए लोग अंगीठी और हीटर का भी सहारा ले रहे हैं।