द फॉलोअप टीम, पलामू :
कहते हैं कि जिसके ऊपर भगवान का हाथ रहे उसका कोई बाल भी बाका नहीं कर सकता है। यह बिलकुल सच होती दिखाी पलामू जिला के विश्रामपुर प्रखंड में। यहां एक बच्चा मालगाड़ी के नीचे आने के वावजूद जिंदा बच गया इसके बाद इस घटना की पूरे जिले में चर्चा है। पूरी मालगाड़ी एक बच्चे के ऊपर से गुजर गई, इसके बावजूद बच्चा मामूली रूप से घायल हुआ । वह खतरे से बाहर है।
खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक पर चला गया
दरअसल पलामू जिला के विश्रामपुर प्रखंड के रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत सबौना गांव निवासी कलाम अंसारी का चार साल का बेटा साजिद खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक पर चला गया। रेलवे लाइन के किनारे कोई गार्ड वाल नहीं है। तभी एक मालगाड़ी आ गई। बच्चा पटरी के बीचों-बीच था। अचानक मालगाड़ी आता देख वह पटरी के बीच खाली स्थल के नीचे बैठ गया। जिससे उसकी जान बच गई। उसके सिर में मामूली चोट आई है। चिकित्सकों के अनुसार घायल बालक साजिद अब खतरे से बाहर है। 
परिवार वालों में खुशी का माहौल
लोग कह रहे हैं कि बच्चे के पिता ने जरूर कोई अच्छा काम किया होगा तभी आज उसका बच्चा इस हादसे के बाद भी सुरक्षित है। बच्चे के परिवार वालों में खूशी का माहौल है। पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर रह गई। मालगाड़ी को आता देख बच्चा रोते हुए दोनों पटरियों के बीच गड्ढानुमा जगह में दुबक कर बैठ गया था । पूरी मालगाड़ी उसके सिर के ऊपर से गुजर गई। बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद उसे पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।