द फॉलोअप टीम, उत्तरप्रदेश:
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 'रहस्यमयी बुखार' के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीमारी ने मथुरा के कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है। मथुरा में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें कोंह में 10 , जचोदा में 2 और जनसुटी में एक मौत हुई है। मरने वालों में 10 बच्चे शामिल हैं। बच्चों की मौत से डरे लोग गांव छोड़कर जा रहे हैं।

ग्रामीण घर छोड़ कर रहे हैं पलायन
मथुरा के फरह ब्लाक के ग्राम कोंह में 'रहस्यमयी बुखार' का खौफ इस कदर फैल चुका है कि ग्रामीण घर छोड़कर पलायन को मजबूर हैं। पूरे गांव में अधिकांश परिवार अपने बच्चों को लेकर पलायन कर चुके हैं। जो लोग गांव में हैं, वो डरे हुए हैं और अपने बच्चों को बचाने का जतन कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांव में पहुंचकर लोगों की जांच और में जुटी हुई है।

बुजुर्ग ने पैरों में गिरकर बच्चे को बचाने की गुहार लगायी
इस बीच कोंह से एक तस्वीर सामने आई है, जिसने सबको भावुक कर दिया है। इस वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग सीएमओ के पैरों में गिरकर अपने बच्चों को बचाने को बचाने की गुहार लगा रहा है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस प्रकार कोंह का एक ग्रामीण अपने बच्चे को बचाने के लिए सीएमओ के हाथ-पैर जोड़ रहा है।

पूरा गांव दहशत में है
ग्राम प्रधान हरेंद्र चौहान का कहना है कि गांव की महिलाएं एवं पुरुष अपने बच्चों को लेकर पलायन कर गए हैं, पूरे गांव में इस बीमारी से लोगों में भारी दहशत है। यही बीमारी का डर सता रहा है, लोग स्वास्थ्य व्यवस्था से संतुष्ट नहीं है, कोई भी फायदा नहीं मिला यहां पर लोगों को।

बड़े ठीक हो जाते हैं लकिन बच्चे की मौत हो जाती है
वहीं ग्रामीण महावीर सिंह का कहना है कि हमारे गांव में बच्चे बीमार हो रहे हैं, बड़े भी बीमार हो रहे हैं, बड़े ठीक हो जाते हैं लेकिन बच्चों की मौत हो हो रही है, अभी तक 11 बच्चों की मौत हो गई है, पुलिस आकर खड़ी हो जाती है यहां दंगा ना हो और प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था नहीं है।