logo

मछली खाने से बिगड़ी परिवार की तबियत, दादा-पोते की गई जान 

16820news.jpg

द फॉलोअप टीम, गिरिडीहः
देवरी थानाक्षेत्र के पकाबाद गांव में दादा-पोते की जान चली गयी है। बताया जा रहा है कि दोनों की जान फूड प्वॉइजनिंग की वजह से हुई है। वहीं छह लोग गंभीर रूप से बीमार हैं। सभी मृतक व बीमार एक ही परिवार के हैं। बीमारों को सदर अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों में 8 साल का बच्चा बिपिन राणा और 80 वर्षीय दादा कुल्लू राणा शामिल हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। 


मछली खाने से तबियत बिगड़ी 
जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम बाजार से मछली खरीदी थी। बताया जाता है कि मछली खाने के बाद से ही सबकी तबीयत बिगड़ गई। सबसे पहले कुल्लू राणा और बिपिन राणा की तबीयत बिगड़ी। इसके बाद परिवार के बाकी सदस्यों की तबीयत बिगड़ने लगी। सुबह होते-होते 2 लोगों की जान चली गई। सभी बीमारों को अस्पताल पहुंचाया गया है.  देवरी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। 


ये लोग अस्पताल में भर्ती 
इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजे गए लोगों में भोलावा देवी (70), सावित्री देवी (40), विवेक कुमार, पिंकी कुमारी, आरती कुमारी और रिंकी कुमारी शामिल हैं। भोलवा देवी मृतक कुल्लू राणा की पत्नी है। अन्य सावित्री देवी के बेटे और बेटी है।