logo

कुंभ मेले में कोरोना जांच के नाम पर फर्जीवाड़ा, नकली नाम और पता पर लाखों की नकली टेस्टिंग

कुंभ मेले में कोरोना जांच के नाम पर फर्जीवाड़ा, नकली नाम और पता पर लाखों की नकली टेस्टिंग
द फॉलोअप टीम, दिल्ली

कोरोना महामारी के दौरान कुप्रबंधन की वजह से पहले ही आलोचना का सामना क रही केंद्र सरकार, राज्य सरकार और प्रशासनिक अमला के लिए कोढ़ में खाज वापली बात सामने आई है। जानकारी मिली है कि हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेले में कोरोना जांच के नाम पर व्यापक पेमाने पर फर्जीवाड़ा किया गया। तकरीबन 1 लाख पता और फोन नंबर ऑडिट में फर्जी निकले। 

1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कुंभ मेले का आयोजन
मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक कुंभ का आयोजन किया गया था। इस दौरान 9 एजेंसियों और 22 प्राइवेज लैब्स को कुंभ में आए श्रद्धालुओं को कोरोना जांच की जिम्मेदारी दी गयी थी। तब आंकड़ों के मुताबिक इन एजेंसियों और प्राइवेज लैब ने मिलकर वहां 4 लाख टेस्ट किये थे। अब इनमें से 1 लाख लोगों का पता और फोन नंबर फर्जी निकला है। 

कुंभ मेले में कोरोना टेस्टिंग के नाम पर फर्जीवाड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के मुताबिक कुंभ के दौरान की गई सैंपलिंग की जांच में ये बात सामने आई है कि एक ही एड्रेस से सैकड़ों लोगों की जांच की गयी। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कई फोन नंबर्स और पते फर्जी निकले। हालात यहां तक खराब है कि एक मामले में 50 से भी ज्यादा लोगों के रजिस्ट्रेशन के लिए एक ही फोन नंबर इस्तेमाल किया गया। एक ही एंटीजन टेस्ट किट से 700 लोगं की सैंपल की टेस्टिंग दिखाई गई है। पते केवल फर्जी ही नहीं बल्कि काल्पनिक भी हैं। जानकर हैरानी होगी की हाउस नंबर पांच से तकरीबन 530 लोगों को सैंपल लिया गया। पते भी अजीब से हैं। हाउस नमबर 56, अलीगढ़, हाउस नंबर 76 मुंबई। 

टेस्टिंग करने वाला कर्मी कभी कुंभ गया ही नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच के हवाले से बताया गया है कि एक सैंपल कलेक्टर जोकि राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित सरकारी अधिकृत केंद्र में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में रजिस्टर्ड आदमी था। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वो कभी कुंभ नहीं गया। उसे डाटा दिया गया था। उसे ट्रेनिंग के रूप में अपलोड करने के लिए कहा गया था। कहा जा रहा है कि फर्जीवाड़े के खुलासे की ये शुरुआत भर है। अभी कई और चौंकाने वाले परिणाम सामने आना बाकी है। 

इस फर्जीवाड़ा ने कोरोना महामारी में भूमिका निभाई
कोरोना काल में कुंभ करवाने को लेकर वैसे ही कई सवाल उठ चुके हैं। केंद्र सरकार निशाने पर रही थी। लाखों की भीड़ वहां जुटी। कोरोना के लिए कुंभ को भी सुपर स्प्रेडर माना गया। तिस पर भी ये बात सामने आ रही है कि कोरोना जांच के नाम पर वहां जमकर फर्जीवाड़ा किया गया। लोगों की जांच की ही नहीं गई। फर्जी आंकड़ा पेश कर दिया। आप अंदाजा लगाइये की आपदा में अवसर तलाशने वाले लोगों ने किस कदर देश का, समाज का, लोगों का नुकसान किया है।