द फॉलोअप टीम, गिरिडीह
गिरिडीह के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात मोतिलेदा पंचायत में एक युवक ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक एक सप्ताह पहले गुजरात के सूरत से गिरिडीह लौटा था। शुक्रवार रात पत्नी से विवाद के बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।
प्रवासी मजदूर था
मृतक की पहचान केंदुआगढ़ा निवासी 38 साल के मनोज के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मनोज प्रवासी मजदूर था। वह सूरत के किसी फैक्ट्री में काम करता था। लॉकडाउन के दौरान पैसे की किल्लत से वह परेशान भी बताया जा रहा है। आसपास के लोगों के मुताबिक, मनोज के लौटने के बाद सब ठीक था। लेकिन शुक्रवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, इसके बाद देर रात मनोज ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली।
फांसी की वजह जानने के लिए पुलिसिया छानबीन शुरू
शनिवार सुबह घर के लोग जब उठे तो उन्होंने घर के दूसरे कमरे में मनोज को फंदे से झूलता देखा। इसके बाद उसके शव को नीचे उतारकर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। उधर, मौके पर पहुंची बेंगाबाद थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है आखिर उसने फांसी क्यों लगाई। पुलिस छानबीन कर रही है।