logo

बिग बॉस के 15वें सीजन का आगाज, जानिए! कौन-कौन से सेलिब्रिटी लेंगे हिस्सा

बिग बॉस के 15वें सीजन का आगाज, जानिए! कौन-कौन से सेलिब्रिटी लेंगे हिस्सा

द फालोअप टीम, मुबंई: 

बिग बॉस का 15वां सीजन जल्द ही आने वाला है। पिछले कई साल की तरह इस साल भी सलमान खान इस शो को होस्ट करेंगे। बिग बास 15 के ग्रैंड प्रीमियर से पहले गुरुवार को शो की लॉन्चिंग हुई, जिसमें आरती सिंह और देवोलीना भट्टचार्य ने खूब मस्ती की। इस की लॉन्चिंग में अभिनेता सलमान खान आस्ट्रिया से जूम के जरिए शामिल हुए। दर्शकों में शो को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
 
कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा शो
बिग बॉस की डेट अनाउंस होते ही कई तरह के कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए है। फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार बिग बॉस के घर किन सेलेब्स को जगह मिलेगी। फैंस इंतजार में हैं कि कंटेस्टेंट्स के नाम कब सामने आएंगे। ऐसे में कलर्स चैनल ने शो की लॉंचिंग प्रोग्राम के दौरान कुछ प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की गई। चलिए जानते हैं कि इस बार शो का हिस्सा कौन-कौन होगा।

इन प्रतिभागियों का नाम सामने आया
कलर्स चैनल की रिपोर्टस के मुताबिक कुछ प्रतिभागियों के नाम सामने आए हैं। चैनल के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसा –निशांत भट्ट, शमिला शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, उमर रियाज और डोनल बिष्ट घर में बतौर सदस्य एंट्री लेंगे। आपको बता दें कि इस बार के सीजन में बिग बॉस 15 फेस आसिम रियाज के बड़े भाई उमर रियाज की भी बिग बॉस के घर में एंट्री होगी । इसके साथ ही टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट भी नजर आएंगी।

2 अक्टूबर से शुरू होगा शो का प्रसारण
दर्शक ये भी जानना चाहते हैं कि शो का प्रसारण कब से शुरू होगा। होस्ट ने बताया कि बिग बॉस सीजन 15 का प्रसारण 2 अक्टूबर से होगा। शो सोमवार से शुक्रवार को रात साढ़े दस बजे प्रसारित होगा। वीकेंड में शो साढ़े नौ बजे प्रसारित होगा। खबरों के मुताबिक राखी के पति भी होगें शो का हिस्सा। आपको बता दें कि राखी सावंत के पति रितेश पहली बार दुनिया के सामने इस शो के जरिए आएगें। इसकी जानकारी राखी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट मे दी हैं। दर्शक इंतजार में हैं।