द फॉलोअप टीम, रांची:
हेमंत सोरेन की अगुवाई में चल रही राज्य़ सरकार को गिराने की साजिश में शामिल जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके नाम अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो हैं। द फॉलोअप के पाठक इनमें से अभिषेक दुबे का पुलिस को दिया बयान पढ़ चुके हैं। अब दूसरे आरोपी निवारण प्रसाद महतो ने सिलसिलेवार ढंग से पुलिस को अमित सिंह से मिलने से लेकर दिल्ली जाने तक की कहानी बताई है। यह वही निवारण हैं, जिनका फल का बोकारो में करोबार हैं। उनसे प्रलोभन दिया गया था कि विधायक लाओ और 50 लाख रुपया पाओ। निवारण ने स्वीकार किया है कि विधायक खरीदकर सरकार गिराने की साजिश में उसके अलावा अमित सिंह, अभिषेक दुबे और जय कुमार वानखेड़े समेत महाराष्ट्र के विधायक गण और फाइनेंसर दलाल लोग शामिल थे।
बोकारो में दिसंबर 2019 में निवारण से मिले अमित सिंह
निवारण महतो के बकौल पहली बार उनकी मुलाकात अमित सिंह से दिसंबर 2019 में हुई। जब अमित ने कहा, अगर पहले मिले होते तो आपको विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट दिलवा देते। अमित की बातों से प्रभावित होकर निवारण की दोस्ती हो गई। अब हाल में 12 या 13 जुलाई को निवारण से मिलने अमित उनकी दुकान पहुंचे। बोले कोई विधायक से आप परिचित हैं। निवारण के दो स्थानीय विधायक के बारे में बताने पर अमित बोले विधायक से बात करने पर आपको लगभग 50 लाख रुपया का फायदा होगा।

बरही में पहली बार विधायक से मिले
निवारण ने अमित सिंह से बातचीत के बाद 14 जुलाई 2021 को प्रो जयप्रकाश वर्मा नाम के व्याक्तिे से मोबाइल पर बात कर प्रो वर्मा और मांझी से मिलने का समय लेकर बोकारो से नई स्विफ्ट डिजायर कार से ओरमांझी पहुंचे। साथ में अमित सिंह, दीपू सिंह और ड्राइवर शामिल रहे। हालांकि जय प्रकाश वर्मा टालमटोल करके रांची से निकल गए। फिर मैंने विधायक (उमाशंकर अकेला) के करीबी कुमार गौरव और मनोज यादव से फोन पर बात की। विधायक से मिलने का समय शाम को लेकर ओरमांझी से हजारीबाग होते हुए बरही बाजार के पास रेस्टोरेंट पहुंचे। लगभग 6:30 से 7:00 बजे शाम को विधायक से हम और अमित मिले। अमित सिंह और स्थानीय विधायक ने दिल्ली में एक बड़े नेता से मिलाने की बात तय की।
अमित सिंह ने विधायक की बात महाराष्ट्र के जयकुमार बेलखेड़ा से कराई
अमित सिंह ने महाराष्ट्र के जयकुमार बेलखेड़ा से मोबाइल से विधायक की बात कराई। दोनों ने अपने मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया। आधे घंटे के बाद अमित सिंह को फोन कर बोले ठीक है कल 15 जुलाई 2021 को दिल्ली चलेंगे। रांची से दिल्ली जाने का फ्लाइट एयर इंडिगो से 6:10 का टिकट कंफर्म कंफर्म भी हो गया।

सभी विधायक के साथ तीनों आरोपी इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली गए
निवारण के अनुसार वे सभी पीएनआर नंबर ओ एम जेड एम आर डब्ल्यू इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली गए। उसी फ्लाइट से स्थानीय विधायकों (उमा शंकर अकेला, इरफान अंसारी और अमित यादव) पीएनआर नंबर igct2v से दिल्ली पहुंचे। सभी विधायक अपने-अपने सहयोगी के साथ होटल रिवेंटा पहुंचे। निवारण, कुमार गौरव और मनोज कुमार होटल के प्रतीक्षालय में रह गए। विधायक गण सहित अमित सिंह, जयकुमार बेलखेड़ा एवं अभिषेक दुबे (अमित सिंह के मित्र) सभी गाड़ियों में सवार होकर बड़े नेताओं से मीटिंग हेतु चले गए। कुछ देर बाद कुमार गौरव उर्फ मनोज यादव के निर्देशपर हमलोग होटल रियल इनोवा कार से चले गए। फिर कुछ देर बाद होटल विवियन जाने का निर्देश अमित सिंह ने दिया।
तीनों विधायक रांची लौट गए जबकि तीनों आरोपी को वानखड़े ने रोक लिया
होटल विबांटा में निवारण का थोड़ा परिचय जयकुमार वानखेड़े से हो गया। पता चला 16 तारीख को सुबह 9:00 बजे मीटिंग में तीनों विधायक सहित हम लोगों को शमिल होना था। लेकिन जय वानखेड़े सिर्फ तीन स्थानीय विधायकों (उमा शंकर अकेला, इरफान अंसारी और अमित यादव) के साथ अकेले बड़े नेताओं के साथ मीटिंग में चले गए। मीटिंग के बाद तीनों विधायक दिल्ली से रांची फ्लाइट से चले गए। लेकिन जय वानखेड़े ने निवारएण, अमित सिंह और अभिषेक दुबे को रोक लिया। 17 तारीख को राजधानी से अभिषेक दुबे का रेलवे टिकट बुकिंग हो गया। निवारण एवं अमित सिंह 17 तारीख को 9:25 बजे लगभग फ्लाइट पकड़े।

जब लौटने लगे बस से बोकारो तो वादा लाख का मिले 2000 रुपए
रांची पहुंच जब हम बोकारो के लिए बस में रवाना हुए, तो अमित ने हमें 2000 रुपए देने लगे। अमित को वानखेडे ने दिए थे। निवारण ने लेने से इनकार किया। क्योंकि उसने अमित सिंह को ₹500 उधार दिए थे। बोकारो पहुंचकर अपने-अपने आवास चले गए। गौरतलब है कि निवारण, अमित सिंह और अभिषेक दुबे के खिलाफ धारा 419, 420, 124-ए, 120 बी और 34 सहित पीआर एक्ट की धारा 171 के साथ पीसी एक्ट की धारा 8/9 के तहत मामला दर्ज किया गया है।