logo

बच्चे की केयरटेकर पर आया मालिक का दिल, कर दी ऐसी हरकत कि पैरों तले खिसकी जमीन 

बच्चे की केयरटेकर पर आया मालिक का दिल, कर दी ऐसी हरकत कि पैरों तले खिसकी जमीन 

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

जिन घरों में माता-पिता जॉब वाले होतें हैं, वह अपने बच्चों की देखभाल के लिए एक केयरटेकर (आया) रख देते हैं, ताकि वह उनके बच्चे का सही से देखभाल कर सके। ऐसा ही एक मामला आया कोलंबिया से। यहां भी एक अमीर दंपति ने अपने बच्चे के लिए केयरटेकर रखा। उन्होंने ऐसे केयरटेकर को खोजा जो यंग हो और तेज हो। केली नाम की एक केयरटेकर ने उनके यहां नौकरी शुरू की, केली ने केयरटेकर का कोर्स भी किया हुआ था।

मालिक का दिल आ गया 

केलि अपना काम सही से कर रही थी। देखते ही देखते बच्चे के बाप का केलि पर दिल आ गया। तब उसने घर में खुफिया कैमरा लगा दिया। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे केलि से प्यार हो गया था। इसलिए उसने केयरटेकर की निजी तस्वीरें भी निकालने की तरकीब निकाली। उसने घर के कई कोनों में खुफिया कैमरा लगाया। केली जहां जहां ज्यादा समय गुजारती थी, वहां-वहां उसने चुपके से प्राइवेट कैमरा लगा दिया।

घर से भागी केयरटेकर 

तभी एक दिन केयरटेकर की नजर इस खुफिया कैमरे पर चली गयी। उसे कुछ शक हुआ तो उसने उठाकर देखा। कैमरे में एक मेमोरी कार्ड भी था। जब कैमरे के मेमोरी कार्ड के स्टोर में उसने सिर्फ अपनी निजी तस्वीरें और वीडियो देखे तो वह हैरान रह गई। उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी। वह केयरटेकर अपने कमरे की खिड़की से कूदी और तुरंत वहां से भाग गई। उसने मालिक पर केस कर दिया। हालांकि बाद में मालिक ने कोर्ट में यह साबित कर दिया कि यह कैमरा बच्चे की सुरक्षा के लिए लगाया गया था।