logo

शौच के लिए बैठे शख्स को कोबरा ने काटा, जहर फैलने पर काटना पड़ा प्राइवेट पार्ट

शौच के लिए बैठे शख्स को कोबरा ने काटा, जहर फैलने पर काटना पड़ा प्राइवेट पार्ट

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

दक्षिण अफ्रीका में जंगल सफारी के दौरान एक विदेशी पर्यटक के साथ बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ। शख्स शौच के लिए बैठा था तभी उसे  एक कोबरा ने काट लिया। कोबरा का जहर इतना तेज था कि उपचार के लिए शख्स को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया इसके बावजूद पर्यटक का पेनिस (लिंग) काटना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि जहर से पेनिस गल गया था, इसलिए उसे काटने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं  था। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में हर साल हजारों लोग जहरीले सांपों के काटने से मारे जाते हैं।

तीन घंटे बाद हेलिकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू
जानकारी के मुताबिक 47 साल का नीदरलैंड का टूरिस्ट दक्षिण अफ्रीका के जंगलों की सैर के लिए आया था। घूमने के दौरान वह  जंगल के बीचों बीच बने एक शौचालय में गया। इस दौरान कमोड के अंदर पहले से मौजूद जहरीले कोबरा ने पर्यटक के लिंग पर काट लिया। 

सांप के डंक से गल गया शख्स का प्राइवेट पार्ट
मौके पर उसकी सहायता के लिए लोग पहुंचे। तुरंत ही सबसे नजदीकी अस्पताल को हेलिकॉप्टर के जरिए पर्यटक का रेस्क्यू करने को कहा गया। हालांकि, मरीज को तीन घंटे इंतजार करना पड़ा। जंगल से सबसे नजदीकी अस्पताल की दूरी 350 किलोमीटर की थी। थोड़ी ही देर में मरीज के पेनिस में सूजन हो गई और पूरा अंग ही नीला पड़ गया। धीरे-धीरे मांस गलने लगा। 

व्यक्ति के पेनिस को डॉक्टरों ने दोबारा बनाया
विशेषज्ञों के अनुसार किसी के लिंग पर जहरीले सांप के काटने का बहुत ही दुर्लभ मामला है। दक्षिण अफ्रीका के अस्पताल में उस टूरिस्ट को इमरजेंसी ट्रीटमेंट दी गई, लेकिन जहर के दूसरे हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए उसे काटना पड़ा। नौ दिन इलाज के बाद शख्स को नीदरलैंड वापस भेज दिया गया। डॉक्टरों ने उस व्यक्ति के गले हुए टिशू को उसके कमर से निकाले गए टिशू की मदद से दोबारा बनाने की कोशिश की। उस व्यक्ति के पेनिस की काफी हद तक दोबारा बना दिया है।