logo

पानी की बोतल 3 हजार और एक प्लेट चावल 75 हजार में, काबुल एयरपोर्ट पर भूख-प्यास से तड़प रहे लोग 

पानी की बोतल 3 हजार और एक प्लेट चावल 75 हजार में, काबुल एयरपोर्ट पर भूख-प्यास से तड़प रहे लोग 

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां काफी कुछ बदल गया है। काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ के बीच महंगाई अपनी सीमा पार कर चुकी है। वहां एक बोतल पानी 40 डॉलर यानी 3 हजार रुपये में बिक रहा है। एक प्लेट चावल की कीमत 100 डॉलर यानी 75 हजार रुपये हैं। अन्य चीजों के दाम भी कई गुणा बढ़ गए हैं। करेंसी के रूप में सिर्फ डॉलर स्वीकार किये जा रहे हैं, अफगानिस्तान की अपनी करेंसी भी नहीं ली जा रही है। 

2 लाख से अधिक लोग जुटे हैं एयरपोर्ट पर
जानकारी मिली है कि काबूल एयरपोर्ट पर 2 लाख से अधिक लोग जुटे हैं। ये अफगानिस्तान छोड़कर भाग रहे हैं। अपने घरों से निकलकर वे एयरपोर्ट आ गए हैं, और कई दिनों से वहां है। ऐसे गंभीर हालात में पानी, चावल आदि की कीमतें बेतहाशा बढ़ रही हैं। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बच्चों को हो रही है। लोग भूखे-प्यासे ही लाइन में खड़े हैं। 

10-10 दिनों तक एयरपोर्ट पर रहने को मजबूर हैं लोग 
अफगानिस्तान के लोगों को घर से निकलकर एयरपोर्ट जाने में 3 से 4 दिनों का समय लग रहा है। एयरपोर्ट पहुंचकर उन्हें प्लेन के लिए 7 से 8 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में लगभग 10 दिनों का सफर वे एयरपोर्ट या रास्ते में बिता रहे हैं। इतने दिनों तक लोगों के पास खाने पीने को कुछ नहीं है। लोग परेशान है।