द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
“सुधीर चौधरी अपने इस्लामोफोबिक शो के लिए जाने जाते हैं और भारत के 200 मिलियन मुसलमानों को निशाना बनाते हैं, उसके कई प्राइम टाइम शो ने देश भर में मुसलमानों के खिलाफ होने वाली हिंसा में सीधे तौर पर योगदान दिया है।" यह कहना UAE की प्रिंसेज हेंड बिंत-ए- फैसल अल कासिम का है। उनका यह ट्वीट जमकर देश-दुनिया में वायरल हो रहा है।
How dare you invite an Islamophobe to my peaceful country?!? @icaiauh تخيلوا هذا المذيع يسب في المسلمين صبح و ليل و مدعوا لحفل عشان يتكلم و يكرم و يشرفهم في الدوله التي يسبها و يشهر فيها ؟! #هزلت #Islamophobia #MuslimHolocaust
— Hend F Q (@LadyVelvet_HFQ) November 19, 2021
इससे पहले भी प्रिंसेज के कई ट्वीट चर्चा में रहे हैं। वो पहले भी भारत पर आरोप लगाती रही हैं कि यहां अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन टटका ट्वीट सीधे-सीधे चर्चित टीवी एंकर सुधीर चौधरी (Sudhir Chaudhary) को निशाने पर लेता है। जिसका खमियाजा भी सुधीर को भुगतना पड़ सकता है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के अबु धाबी में होने जा रहे एक आयोजन में सुधीर को शामिल होना था, लेकिन प्रिंसेज के एतराज के बाद आयोजकों ने सुधीर को कार्यक्रम की पैनल लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब उन्हें अबू धाबी चार्टर्ड एकाउंटेंट्स कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा। कासिम ने आईसीएआई अबू धाबी के सदस्यों के पत्र साझा करते हुए एक और ट्वीट में कहा, "सुधीर चौधरी अबू धाबी चार्टर्ड एकाउंटेंट्स में वक्ताओं के पैनल से बाहर हो गए।"
Sudheer Chaudhary dropped from the panel of speakers at the Abu Dhabi Chartered Accountants. pic.twitter.com/jD6JZrd84W
— Hend F Q (@LadyVelvet_HFQ) November 21, 2021
सुधीर जी टीवी के एंकर हैं। बकौल प्रिंसेज उनपर फर्जी खबरें, इस्लामोफोबिया और सांप्रदायिक नफरत, डॉक्टरिंग ट्रिप आदि बनाने और फैलाने का आरोप है। वो सवाल करती हैं, क्या हमें, एक गैर-पेशेवर पत्रकार को एक मंच और दर्शकों को आमंत्रित करना चाहिए और इस तरह हमारी गरिमा और सम्मान को कम करना चाहिए ?" आगे कहती हैं, कल्पना कीजिए कि यह एंकर सुबह और रात में मुसलमानों का अपमान करता है, और उन्हें उस देश में बोलने, सम्मान करने और सम्मान करने के लिए एक पार्टी में आमंत्रित किया जाता है जिसमें वह अपमान और बदनाम कर रहा है?
