logo

कोविड वैक्सीनेशन के तीसरे फेज के लिए 28 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानिए! पूरी प्रक्रिया

कोविड वैक्सीनेशन के तीसरे फेज के लिए 28 अप्रैल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानिए! पूरी प्रक्रिया
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

आगामी 1 मई से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू होगा। तीसरे चरण में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को टीका लगाया जायेगा। इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 अप्रैल से शुरू होगी। आधिकारिक वेबसाइट (cowin.gov.in) या फिर आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन होगा। इसके लिए क्या प्रक्रिया अपनानी होगी। इस खबर में जानिए। 

28 अप्रैल से वैक्सीनेसन के लिए रजिस्ट्रेशन
वैक्सीन लगवाने के लिए नागरिकों को (cowin.gov.in) पर लॉगिन करने के बाद अपना मोबाइन नंबर दर्ज करवाना होगा। मोबाइल नंबर में एसएमएस के जरिए ओटीपी भेजी जायेगी। बताए गए स्थान पर ओटीपी डालने के बाद वैरीफाई बटन पर क्लिक करना होगा। ओटीपी डालते ही रजिस्ट्रेशन ऑफ वैक्सीनेशन पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन ऑफ वैक्सीनेशन पर फोटो आईडी प्रूफ के साथ डिटेल भरिये। इसमें किसी गंभीर बीमारी के बारे में पूछा जायेगा। इसमें यस या नो का ऑप्शन भरना होगा।

रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल में मिलेगा मैसेज
पूरी तरह फॉर्म भरने के बाद दाहिनी तरफ रजिस्टर बटन पर क्लिक कीजिये। रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो जाने का मैसेज मिलेगा। रजिस्ट्रेसन पूरा होने के बाद आपको अकाउंट डिटेल नजर आएगा। अकाउंट डिटेल पेज पर आप अपना अपॉइंटमेंट बुक करा सकते हैं। यहां आपको अपॉइंटमेंट शिड्यूल का बटन दिखेगा। ये क्लिक करते ही ये प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। अब आप वैक्सीन लगवाने के लिए सक्षम होंगे। 

वैक्सीनेशन की कीमत से जुड़ी सभी जानकारी
लोगों के मन में ये सवाल जरूर होगा कि वैक्सीन की कीमत क्या होगी। कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक और कोविशील्ड बनाने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने वैक्सीन की कीमतें बता दी है। दोनों ही कंपनियों ने कहा कि उनके उत्पादन का पचास फीसदी हिस्सा भारत सरकार के लिए आरक्षित है। कोविशील्ड राज्य सरकार के हॉस्पिटल में 400 रुपये की मिलेगी। निजी हॉस्पिटल में कोविशील्ड 600 रुपये की मिलेगी। कोवैक्सीन सरकारी हॉस्पिटल में 600 रुपये की मिलेगी। निजी हॉस्पिटल में इसका एक डोज 1200 रुपये का मिलेगा। 

इनमें से किसी एक दस्तावेज की होगी जरूरत
वैक्सीनेशन हेतु रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए नागरिकों के पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, श्रम मंत्रालय की ओर से जारी हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, सांसद विधायक या मुखिया की ओर से जारी फोटो आईडी, पासपोर्ट, बैंक पासबुक, पेंशन के कागजात में से कोई भी एक दस्तावेज होना चाहिए। इनमें से एक भी दस्तावेज होगा तो रजिस्ट्रेशन हो जायेगा।