द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पहुंची भीड़ की अगुवाई पंजाबी फिल्मों स्टार दीप सिद्धू कर रहा था। उसने ही एक युवक को झंडा फहराने के लिए दिया था। इसकी तस्दीक तब के वीडियो करते हैं। दीप 2019 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी सांसद और एक्टर सनी देओल के साथ थे। अचानक से वह हर तरफ चर्चा में आ गए हैं। राजनीति में उनकी एंट्री 2019 में हुई थी। अब सनी देओल और दीप की एक फोटो वायरल हो रही है। विवादों में आने के बाद सनी देओल ने दीप सिद्धू किनारा ले लिया है
क्या कहते हैं सनी देओल
अब सनी देओल ने सोशल मीडिया पर यह लिख दिया कि आज लाल क़िले पर जो हुआ उसे देख कर मन बहुत दुखी हुआ है, मैं पहले भी, छह December को ,Twitter के माध्यम से यह साफ कर चुका हूं कि मेरा या मेरे परिवार का दीप सिद्धू के साथ कोई संबंध नही है। जय हिन्द।
कौन है दीप सिद्धू
दीप सिद्धू वैसे तो एक पंजाबी एक्टर है लेकिन उन्होंने लॉ की पढाई की है। दीप सिद्धू का जन्म 1984 में पंजाब के मुक्तसर जिले में हुआ। पढाई के बाद दीप सिद्धू ने किंगफिशर मॉडल हंट का अवार्ड जीता। और साल 2015 में ‘रमता जोगी’ से डेब्यू किया। दीप सिद्धू को पॉपुलैरिटी 2018 में आई फिल्म जोरा दास नुम्बरिया से मिली। इस फिल्म में दीप ने गैंगस्टर का रोल निभाया था। इसी फील के बाद दीप स्टार बन गए।