logo

वैक्सीन बनाने वाले देश के वैज्ञानिकों को मिले भारत रत्न, पीएम को लिखा पत्र

10319news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के एक पत्र की बहुत चर्चा हो रही है। यह पत्र देश के प्रधानमंत्री के नाम है। जिसमें वैक्सीन बनाने वाले देश के वैज्ञानिकों को भारत रत्न देने की मांग की गई है। उन्हें 15 अगस्त के दिन सम्मानित करने का आग्रह किया गया है। उन्होंंने कहा  है कि कोरोना काल में विपरीत परिस्थिति के बावजूद देश के वैज्ञानिकों ने बहुत  कम समय में वैक्सीन बनाकर एतिहासिक काम किया है। कभी टीके के विरोधी के रूप में बन्नाी की आलोचना होती रही है। भाजपा ने इनपर आरोप लगाया था कि वो वैक्सीन का शुरू में मजाक कर रहे थे।